{"_id":"3579e53804d49e6643f8ca7134b24210","slug":"suspended-soldier-accused-of-indecency-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभद्रता का आरोपी सिपाही निलंबित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अभद्रता का आरोपी सिपाही निलंबित
ब्यूरो /अमर उजाला, नैनीताल।
Updated Thu, 10 Dec 2015 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स्वीटी अग्रवाल ने बीती रात निगरानी ड्यूटी से नदारद होेने और शराब पीकर टैक्सी चालक के साथ अभद्रता करने के आरोप में कोतवाली में तैनात पुलिस कांस्टेबल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक कोतवाली में तैनात कांस्टेबल कंवर जावेद की बीती रात निगरानी ड्यूटी थी। बताया जाता है कि रात में शराब के नशे में कंवर जावेद ने एक अधिवक्ता की कार संख्या यूपी 85 बी-0435 को रोक लिया और उसके वाहन चालक से कोतवाली में तैनात एक होमगार्ड को बारापत्थर छोड़ने को कहा।
विज्ञापन
आरोप है कि इस दौरान कांस्टेबल ने चालक के साथ अभद्रता की। मामले की शिकायत मिलने पर एसएसपी स्वीटी अग्रवाल ने आरोपी सिपाही को निलंबित कर दिया।