फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Student groups clash, College Chaotic panic

छात्र गुटों में मारपीट, कालेज में अफरा तफरी

Tue, 08 Sep 2015 01:23 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, हल्द्वानी।
ब्यूूराे, अमर उजाला, हल्द्वानी। Updated Tue, 08 Sep 2015 01:23 AM IST
विज्ञापन

छात्रसंघ चुनावों के नजदीक आते ही छात्र गुटों के  बीच विवाद गहराने लगा है। सोमवार को एमबीपीजी कालेज में चुनावों की तैयारी में जुटे दो छात्र गुट आपस में भिड़ गये जिससे कालेज में अफरा तफरी मच गई।

विज्ञापन


आरोप था कि कालेज परिसर में खड़ी एक कार में असलहा रखा गया है। जिसको लेकर एक गुट के छात्रों ने दूसरे गुट के साथ मारपीट शुरू कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी दो छात्रों का चालान कर मामले को शांत कराया।
विज्ञापन


सोमवार दोपहर एमबीपीजी कालेज जंग का मैदान बन गया। कालेज परिसर में पहुंची एक कार पर कई छात्रों ने हमला करते हुए कार में सवार छात्रों के साथ मारपीट कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जाता है कार में एबीवीपी के समर्थक थे, जबकि हमलावर एनएसयूआई कार्यकर्ता थे। जिससे वहां अफरा तफरी का माहौल बन गया।

यह भी आरोप है कि एबीवीपी समर्थक कार में असलहा लेकर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट करने पहुंचे थे। वहीं एबीवीपी समर्थकों ने एनएसयूआई कार्यकर्ताओं पर चुनाव प्रचार को लेकर धमकाने का आरोप लगाया है।


छात्र गुटों में मारपीट होने पर पहुंची भोटिया पड़ाव चौकी पुलिस ने कार कब्जे में ले ली। तलाशी में उसमें कोई असलहा बरामद नहीं हुआ, जिसके बाद पुलिस ने कार का एमबी एक्ट और दो छात्रों का धारा 151 के चालान कर मामला शांत कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed