{"_id":"aa05773321f534ea13390a3e9bd34c2a","slug":"scorched-woman-in-hospital-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" झुलसी महिला की अस्पताल में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
झुलसी महिला की अस्पताल में मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी।
Updated Sat, 04 Jul 2015 01:57 AM IST
विज्ञापन
झुलसी महिला की सुशीला तिवारी अस्पताल में उपचार के दौरान शुक्रवार की सुबह मौत हो गई। मेडिकल चौकी पुलिस का कहना है कि पिथौरागढ़ जिले के लेलू गांव निवासी भगवान राम की पत्नी बसंती देवी 20 जून की रात डिब्बी की आग से झुलस गई थी।
विज्ञापन
परिजनों के अनुसार सोते समय अंधेरे में बसंती का हाथ जलती हुई डिब्बी पर पड़ गया था और डिब्बी शरीर पर गिरने से आग लग गई थी।
परिजनों ने आग बुझाई, लेकिन वह करीब 70 फीसदी झुलस चुकी थी। पहले उसे स्थानीय चिकित्सालय में उसका इलाज कराया। उसके बाद हालत बिगड़ने पर 25 जून को उसे सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन