फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Scootys stand clashed with dumper, two young men killed

खड़े डंपर से भिड़ी स्कूटी, दो युवकों की मौत

Thu, 09 Jul 2015 01:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी। Updated Thu, 09 Jul 2015 01:52 AM IST
विज्ञापन

रामपुर रोड पर गन्ना सेंटर के समीप तेज रफ्तार स्कूटी खड़े डंपर से भिड़ गई। हादसे में स्कूटी सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों बागेश्वर के रहने वाले थे और हरिद्वार से एसएससी की परीक्षा देकर लौटे थे। उन्होंने हेलमेट भी नहीं पहना था। हादसे में स्कूटी का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

विज्ञापन


बागेश्वर जिले के बिनाड़ी निवासी गणेश सिंह मेहता (22) और उसके दोस्त मुकेश सिंह मेहता (23) की हरिद्वार में सात जुलाई को सशस्त्र सेना भर्ती के लिए एसएससी (स्टाफ सर्विस कमीशन) की शारीरिक परीक्षा थी। दोनों चार जुलाई को घर से हल्द्वानी आए।
विज्ञापन


दोनों गन्ना सेंटर में रहने वाले अपने दोस्त प्रमोद सिंह मेहता से मिले, लेकिन गणेश अपने चाचा वीरेंद्र सिंह मेहता के यहां रहने के लिए पंचायतघर चला गया। सात जुलाई को  हरिद्वार में शारीरिक परीक्षा देने के लिए चले गए। परीक्षा देने के बाद दोनों फिर लौटकर गन्ना सेंटर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां से दोनों स्कूटी लेकर पंचायतघर गए थे। बुधवार की शाम गणेश चाचा के घर से वापस दोस्त के घर जा रहा था। गन्ना सेंटर के समीप रोड पर पहुुंचते ही तेज रफ्तार स्कूटी खड़े डंपर से टकरा गई।


 दोनों युवक लहूलुहान होकर गिर पड़े। ग्रामीणों ने दोनों को सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मुकेश के पिता प्रताप सिंह फौजी है। पुलिस ने दोनों के पिता को सूचना दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed