फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Ruckus youths stayed in Nainital Club

नैनीताल क्लब में ठहरे युवकों का हंगामा

Mon, 30 Nov 2015 01:14 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, नैनीताल।
ब्यूरो /अमर उजाला, नैनीताल। Updated Mon, 30 Nov 2015 01:14 AM IST
विज्ञापन

 विधायक की सिफारिश पर दिए गए कमरे में तीन युवकों की बीते शनिवार की रात शराब के नशे में किसी बात को लेकर आपस में मारपीट हो गई। उन्होंने कमरे में तोड़फोड़ कर दी। हंगामे की सूचना क्लब कर्मचारी ने फोन पर कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस ने तीनों युवकों को कोतवाली लाकर मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


क्लब के व्यवस्थापक नवीन चंद्र उप्रेती ने बताया कि आशीष सागुड़ी निवासी हीरा नगर हल्द्वानी को विधायक सरिता आर्या की सिफारिश पर शनिवार रात्रि 9 बजे कमरा नंबर 31 दिया गया। पुलिस ने बताया कि आशीष के साथ दो साथी अनंतनीर निवासी तिकोनिया हल्द्वानी तथा सौरभ गोयल किला गेट चौक बाजार ग्वालियर मध्य प्रदेश ने शराब पी और खाना खाया।
विज्ञापन


इसी बीच उनका आपस में किसी बात को लेकर झगड़ा होने लगा। झगड़ा इस कदर बढ़ गया कि नशे वह आपस में मारपीट पर उतारू हो गए और कमरे के अंदर तोड़फोड़ शुरू कर दी। क्लब कर्मचारी विनोद चंद्र पांडे ने कोतवाल को देर रात्रि सवा बजे फोन पर हंगामे की सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस पर कोतवाल पुलिस कर्मियों के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस व क्लब के व्यवस्थापक उप्रेती के मुताबिक तीनों युवकों को काफी समझाया गया लेकिन वह किसी की बात को सुनने के लिए तैयार नहीं थे। उन्होंने बताया कि वह काफी नशे मे थे और अभद्रता कर रहे थे।


 कोतवाल महेश चंद्र जोशी ने बताया कि कोतवाली लाए गए तीनों युवकों ने पुलिस कर्मियों से भी अभद्रता कर दी। पुलिस ने बीडी पांडे अस्पताल में युवकों का मेडिकल कराने के बाद क्लब कर्मी विपिन चंद्र पांडे की तहरीर पर लिखित तहरीर पर तीनों के खिलाफ 353, 504, 427 व धारा 3 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर दिया गया। तीनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed