फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Nephews stone him to death, took the lives of tau

पत्थर मार-मारकर भतीजों ने ताऊ की ले ली जान

Tue, 11 Oct 2016 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो भीमताल
अमर उजाला ब्यूरो भीमताल Updated Tue, 11 Oct 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
Nephews stone him to death, took the lives of tau
Murder

ओखलकांडा ब्लॉक के स्याली ग्रामसभा के बड़ाक तोक में जमीन के विवाद को लेकर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बेटे और पोती के साथ बाजार से लौट रहे वृद्ध की उसके भतीजों ने पत्थर मार-मारकर जान ले ली।

विज्ञापन


मृतक का बेटा अपनी बेटी को लेकर किसी तरह जान बचाकर बच निकला। उसने अपने ताऊ के तीन बेटों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। राजस्व पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


राजस्व पुलिस को दर्ज कराई रिपोर्ट में बड़ाक तोक निवासी संजय राम (30) पुत्र गजेंद्र राम ने कहा है कि उनका अपने ताऊ शंकर राम से कई वर्षों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इस विवाद में दोनों परिवारों में कई बार झगड़ा भी हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि सोमवार को वह पिता गजेंद्र राम और अपनी बेटी के साथ बाइक से खनस्यू बाजार गया था। शाम करीब चार बजे खरीदारी कर तीनों घर लौट रहे थे। अभी वह लोग सिमलिया बैंड से कुछ आगे ही बढ़े थे कि उसके ताऊ के पुत्र मनोज, हरीश और महेश ने उन पर पत्थरों से हमला कर दिया।

वह किसी तरह बेटी को साथ लेकर जान बचाकर वापस खनस्यू बाजार पहुंचा और लोगों को घटना की जानकारी दी। जब तक ग्रामीणों के साथ वह मौके पर पहुंचता उसके पिता की पत्थर मार-मारकर हत्या की जा चुकी थी और आरोपी मौके से फरार हो गए थे।

इधर, सूचना पर तहसीलदार नवाजिश खलिक, कानूनगो रमेश बुधानी, पटवारी पूरन सनवाल, प्रेम गोस्वामी और नईम अहमद मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से पूछताछ की। पटवारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर उक्त तीनों भाइयों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

वहीं तहसीलदार का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कानूनगो रमेश बुधानी के नेतृत्व में आठ सदस्यीय टीम गठित कर दी गई है। टीम में राजस्व उपनिरीक्षकों के अलावा ग्राम प्रहरियों को भी शामिल किया गया है।


देर शाम आरोपियों के घर पर दबिश दी गई, लेकिन वह घर से फरार हैं। ग्रामीणों के मुताबिक मृतक गजेंद्र राम और हत्याकांड में नामजद उसके तीनों भतीजे मजदूरी कर अपने परिवारों का पालन पोषण करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed