{"_id":"57d9b39a4f1c1b193bd49595","slug":"mncle-college-student-to-slap-the-roots","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेज में मनचले को छात्रा ने जड़े थप्पड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कॉलेज में मनचले को छात्रा ने जड़े थप्पड़
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
Updated Thu, 15 Sep 2016 02:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमबीपीजी कॉलेज में छेड़खानी करने पर छात्रा ने प्राचार्य कक्ष के सामने एक छात्र को थप्पड़ जड़ दिये। कॉलेज स्टॉफ ने किसी तरह छात्र को छात्राओं के चंगुल से छुड़ाया।
विज्ञापन
बाद में छात्रा के साथियों ने छात्र को फिर घेर लिया और उसकी पिटाई लगा दी। इस कारण कॉलेज परिसर में काफी देर तक गहमागहमी का माहौल बना रहा।
बुधवार को एक सप्ताह बाद कॉलेज खुलने पर बड़ी संख्या में छात्र - छात्राएं पहुंचे थे। दोपहर एक बजे क्लास अटेंड करने के बाद बीए प्रथम वर्ष की दो छात्राएं आपस में बातचीत करते हुए प्राचार्य कक्ष के सामने से गुजर रहीं थीं।
विज्ञापन
इसी बीच सामने से आ रहे बीए तृतीय वर्ष के छात्र ने एक छात्रा पर अश्लील कमेंट कर दिया। इस पर छात्रा ने छात्र की पिटाई कर दी। छात्र की पिटाई होती देख मौके पर छात्र-छात्राओं की भीड़ एकत्र हो गई।
विज्ञापन
छात्र को पिटता देख मुख्य कार्यालय के कई कर्मचारी दौड़ कर वहां पहुंचे। शिक्षा शास्त्र की एसोसिएट प्रोफेसर डा. शांति नयाल और प्रधान सहायक सुरेंद्र सिंह रौतेला बबली ने छात्र को छात्राओं के चंगुल से बचाया।
छात्र सॉरी बोलते हुए वहां से निकल गया। कुछ देर बाद छात्रा के साथी छात्रों ने छात्र को फिर से परीक्षा नियंत्रण कक्ष के पास घेर कर पीट दिया। कालेज के कर्मचारियों ने समझा बुझाकर मामले को शांत कराने के बाद छात्र को गेट से बाहर कर दिया।