फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   How and who provided the pistol KD

केडी को कैसे और किसने मुहैया कराई पिस्टल

Sat, 07 Jan 2017 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी Updated Sat, 07 Jan 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
How and who provided the pistol KD
लेजर व यूएस आर्मी की पिस्टलों सहित गैंगस्टर गडगू गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

छात्र करनदीप उर्फ केडी को आत्महत्या करने के लिए .22 बोर की पिस्टल कैसे और किसने मुहैया कराई? पुलिस इसकी छानबीन में जुट गई है। इधर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक गोली सिर में छेद करते हुए पार निकल गई।

विज्ञापन


चूंकि मौके से दो खाली खोखे बरामद हुए थे, लेकिन जख्म एक ही गोली का मिला है। सिर में क्लॉटिंग होने से शक के आधार पर डा. डीएस पंचपाल ने शव का एक्स-रे भी कराया कि कहीं क्लॉटिंग में ही तो दूसरी गोली नहीं फंसी है, लेकिन गोली नहीं मिली। फिलहाल पुलिस के सामने कई सवाल हैं, जिनका जवाब उसे तलाशना है।
विज्ञापन


बसपा सुप्रीमो मायावती के करीबी महेशनगर निवासी महेश चंद आगरी का पुत्र इंटर का छात्र करनदीप उर्फ केडी का शव उसके घर में मिला था। पुलिस ने मौके से असलहा, दो कारतूस और सुसाइड नोट बरामद किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक आत्महत्या से पहले करनदीप ने रोने जैसी एक ड्राइंग बनाई और सुसाइड नोट लिखा। इसके बाद साइलेंसर लगी पिस्टल को अपनी कनपटी से सटाकर गोली मार ली। एसपी सिटी यशवंत सिंह ने बताया कि घटना में प्रयुक्त असलहा लाइसेंसी था या नहीं?

असलहा छात्र को कैसे और किसने मुहैया कराया? केडी के सिर में एक ही गोली लगी है तो आखिर दूसरी गोली किसने चलाई? क्या पहली गोली मिस फायर हो गई या डर के मारे केडी ने ही पिस्टल का एंगल चेंज कर दिया था और फिर उसने खुद को गोली मार ही ली?

इसकी पुलिस टीम जांच कर रही है। उसके पिता से बातचीत नहीं हुई है। हो सकता है कि उनसे पूछताछ में घटना के कारणों और असलहा के बारे में कुछ जानकारी मिले। इधर, जांच में पता चला है कि घटना से पहले करनदीप की मां चौधरी कॉलोनी स्थित मायके में थीं।

रात में वह मायके से अपनी बहनों के साथ घर लौटी थीं। शुक्रवार देर शाम पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

तीन लोगों से हुई थी छात्र की बातचीत

पुलिस ने केडी के मोबाइल की कॉल डिटेल की जांच की तो सामने आया कि घटना से पहले उसने एक ज्वैलर से बातचीत थी। ज्वैलर ने बताया कि छात्र ने पहले 62 हजार की चेन बनवाई थी। ऑफर आने पर उसने फोन कर एक ग्राहक के तौर पर पूछताछ की थी। इसी प्रकार उसने अपने पड़ोसी विशाल और एक रिश्तेदार से भी बातचीत की थी। पुलिस का मानना है कि सारे सवालों के जवाब परिवार के सदस्यों से ही मिल सकते हैं।


ताला टूटने की अफवाह से पुलिस हुई परेशान

करनदीप उर्फ केडी की मौसी ने शुक्रवार करीब दो बजे फोन किया कि घटनास्थल के कमरे का ताला टूट गया और चोरी हो गई है। हमलावरों ने साक्ष्य नष्ट कर दिए हैं।

सूचना पर चौकी प्रभारी प्रताप सिंह नगरकोटी ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया। पता चला कि कमरे का ताला बंद है। पूछने पर मौसी ने एक अन्य महिला का नंबर दिया। जांच करने पर सूचना फर्जी निकली। इस पर पुलिस ने महिला को जमकर फटकार लगाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed