फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Dowry murder of pregnant

दहेज के लिए गर्भवती की हत्या

Sun, 25 Jan 2015 01:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तेशवर(नैनीताल)
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तेशवर(नैनीताल) Updated Sun, 25 Jan 2015 01:58 AM IST
विज्ञापन
Dowry murder of pregnant

रामगढ़ ब्लाक के गहना पोखरी गांव में दहेज के लिए गर्भवती की हत्या कर दी गई। महिला का शव शनिवार सुबह घर के आंगन में पड़ा मिला। उसके शरीर में चोट के निशान हैं और मुंह से खून निकल रहा था। राजस्व पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए नैनीताल भिजवा दिया है।

विज्ञापन


देर शाम मामले में महिला के भाई ने पति और देवर के खिलाफ मुक्तेश्वर थाने में दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। महिला का नौ माह पूर्व विवाह हुआ था।
जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह ग्राम प्रधान प्रेमा देवी ने तहसील प्रशासन को सूचना दी कि गांव के मनोज सिंह देवलिया की पत्नी रेनू (21) का शव उसके घर के आंगन में पड़ा है। सूचना मिलते ही तहसीलदार भुवन चंद्र कांडपाल राजस्व टीम को लेकर मौके पर पहुंचे। तब तक ग्रामीणों की भीड़ जुट गई थी। तहसीलदार ने बताया कि रेनू के शरीर में कई जगह चोट के निशान हैं। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के असल कारणों का पता चलेगा। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में शव जिस हालत में मिला, उसके बाद इसे राजस्व पुलिस ने हत्या माना है। रेनू गर्भवती थी। मनोज घर में रहकर खेतीबाड़ी करता है। रेनू की मौत की खबर मिलने के बाद उसके मायके पक्ष के लोग भी गांव पहुंच गए थे।  
विज्ञापन

इधर, मुक्तेश्वर के थाना प्रभारी रवींद्र कुमार कौशल ने बताया कि रामगढ़ ब्लाक के ग्रामसभा किलौर पट्टी देवद्वारों निवासी मनोज सिंह नेगी ने थाने में तहरीर देकर रेनू के पति मनोज देवलिया और देवर कुंदन सिंह के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। मनोज नेगी रेनू का भाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनोज ने तहरीर में लिखा है कि अप्रैल 2014 में उसकी बहन का विवाह हुआ था। विवाह के बाद से ही रेनू का पति मनोज सिंह देवलिया और देवर कुंदन सिंह उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। शुक्रवार रात भी इसी बात को लेकर पति और देवर ने रेनू के पेट में लात-घूंसे मारे, जिससे उसकी मौत हो गई।

थानाध्यक्ष ने बताया कि पति और देवर के खिलाफ आईपीसी की धारा-498, 304-बी, 325 और 314 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है


सास ने मौन साधा, पति सामने नहीं आया

रेनू की मौत की सूचना के बाद जब तहसीलदार बीसी कांडपाल और राजस्व विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे तो शव के इर्दगिर्द रेनू के मायके से आए लोग और ग्रामीण ही मौजूद थे। तहसीलदार ने बताया कि इस संबंध में जब उन्होंने रेनू की सास से पूछताछ की तो उसने मौन साध लिया और कुछ नहीं बताया।


उन्होंने बताया कि रेनू का पति मनोज उनके सामने नहीं आया। जिसके चलते उससे पूछताछ नहीं हो सकी। इधर, मुक्तेश्वर थानाध्यक्ष के मुताबिक रेनू की मौत के बाद मायके वालों को यह बताया गया था कि रेनू ने जहर खा लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed