फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Created a furore

बैंक मैनेजर का शव घर पहुंचते मचा कोहराम

Fri, 13 Feb 2015 02:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Fri, 13 Feb 2015 02:13 AM IST
विज्ञापन
Created a furore

बैंक मैनेजर प्रवीण भट्ट का शव बृहस्पतिवार को अमृतसर से अंबिका विहार पहुंचा तो कोहराम मच गया। घर वालों, रिश्तेदार से लेकर पड़ोसियों तक को विश्वास नहीं हो रहा था, हंसमुख, मिलनसार प्रवीण अब उनके बीच नहीं है। चित्रशिला घाट पर प्रवीण का अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन


नैनीताल रोड अंबिका विहार कालोनी निवासी प्रवीण भट्ट का शव अमृतसर से बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे उनके आवास के सामने पहुंचा। पत्नी प्रभा पति का चेहरा कफन से उठाकर लिपट गई। किसी तरह उनको शव से अलग किया गया। भाई-बहन समेत परिवार के अन्य सदस्यों का भी यही हाल था।
विज्ञापन


घर में हर तरफ सिसकियां, चीख ही सुनाई दे रही थीं। वहां मौजूद हर व्यक्ति आंखें डबडबा गईं। किसी को विश्वास नहीं हो रहा था कि प्रवीण उनके बीच नहीं है। बैंक प्रबंधक पिता को बड़े बेटे की मौत सहन नहीं हो रही थी। रोते-रोते उनकी आंखें पथरा गई थीं। डेढ़ साल का मासूम बेटा कुशाग्र और बेटी शुभि की आंखें भीड़ के बीच अपने पिता को तलाश रही थीं। सिसकते हुए पिता ने अपने बेटे के शव को कंधा दिया। शवयात्रा घर से चित्रशिला घाट पर पहुंची। यहां चाचा ने अपने भतीजे को मुखाग्नि दी। परिवार को सांत्वना देने के लिए रोटेरियन मनोज शाह, पीके रौतेला और श्रीष पाठक भी पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आखिर कौन सी बात लग गई प्रवीण के दिल में
पुलिस को पंजाब पुलिस से पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी तक नहीं मिल सकी है। एसपी सिटी का कहना है कि पंजाब पुलिस डाक के माध्यम से रिपोर्ट हल्द्वानी पुलिस को भेजेगी। पुलिस को संदेह है कि बैंक प्रबंधक की मौत हार्ट अटैक से हुई है। चर्चा थी कि बैंक प्रबंधक प्रवीण को किसी की बात दिल में लग गई। उसका यह प्रभाव रहा कि हमेशा दोस्तों के बीच यारबाज प्रवीण को शहर ही नहीं, प्रदेश छोड़ने का मन बनाना पड़ा।  


अंतरिम रिपोर्ट में मौत का कारण नेचुरल डेथ
अमृतसर जीआरपी थाना प्रभारी धर्मेंद्र कल्याण ने बताया कि पोस्टमार्टम की अंतरिम रिपोर्ट में मौत का कारण  नेचुरल डेथ बताया गया है। पूरी रिपोर्ट नौ दिन बाद आएगी। मामले में धारा 174 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed