{"_id":"5acbca774f1c1bed618b6931","slug":"91523305079-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब के नशे में मीट व्यापारी को हॉकी से पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब के नशे में मीट व्यापारी को हॉकी से पीटा
Updated Tue, 10 Apr 2018 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भवाली (नैनीताल)। छह युवकों ने मांस व्यापारी पर हॉकी से हमला किया। इसके विरोध में व्यापारियों ने भी नशे में धुत युवकों को पीट दिया। पुलिस के मुताबिक सोमवार रात 9:30 बजे शराब के नशे में धुत छह युवक रामगढ़ से यहां आए। उन्होंने काली पुलिया मंदिर में एक व्यापारी को पीट दिया। उन्होंने मध्य प्रदेश से घूमने आए नरेंद्र सिंह के साथ भी बदतमीजी की। बाद में युवकों ने मीट व्यापारी अफसर अली को पीट दिया। इससे गुस्साए अन्य व्यापारियों ने चार नशेड़ी युवकों को पीटकर पुलिस को सौंप दिया। उनका पुलिस एक्ट के तहत चालान हुआ। इनमें से एक युवक के पांव में चोट लगी है। इसलिए उसे स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। इसके बावजूद दो नशेड़ी भाग गए। मध्य प्रदेश के सैलानी नरेंद्र सिंह और मीट व्यापारी अफसर अली ने इन युवकों के खिलाफ थाने में तहरीर सौंपी है। घटना से चिंतित व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से ऐसी घटनाएं रोकने की मांग की है।
भाई, भतीजे ने जानलेवा हमला किया
रामनगर। ग्राम मालधनचौड़ में वृद्ध पर जानलेवा हमला हुआ। ग्राम चंद्रनगर निवासी वृद्ध लक्ष्मण सिंह को सोमवार शाम घायल अवस्था में सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। उसने बताया कि उसका अपने बड़े भाई से भूमि विवाद चल रहा है। वह सोमवार को गांव में अपना मकान बना रहा था। इसी बीच उसका भाई और भतीता मौके पर पहुंचा। इस दौरान हुई नोकझोंक, मारपीट के दौरान हवाई फायरिंग, कृपाण से हमले का भी आरोप है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने आरोपी पिता, पुत्र को हिरासत में ले लिया है।