{"_id":"5a81fd364f1c1b5e6e8b4e32","slug":"81518468406-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली जाने को निकले बच्चे पकड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिल्ली जाने को निकले बच्चे पकड़े
Updated Tue, 13 Feb 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। घर वालों और शिक्षकों की डांट से तंग आकर दो मासूम बच्चियां नाराज होकर दिल्ली चल पड़ीं। परिजनों ने दोनों की गुमशुदगी की शिकायत पुलिस से की तो उन्होंने नाकेबंदी की। दोनों मासूमों को टांडा बैरियर पर एक रोडवेज बस से बरामद कर लिया गया।
काठगोदाम क्षेत्र के एक मोहल्ले की दो मासूम बच्चियां पड़ोस में रहती हैं। दोनों नैनीताल रोड स्थित अलग-अलग निजी स्कूल में पढ़ती हैं। दोनों सोमवार की सुबह घर से लापता हो गईं। काफी देर तक पता नहीं चला तो परिजनों ने खोजबीन शुरु की। फिर भी पता नहीं चला तो परिजनों ने बच्चियों की गुमशुदगी की सूचना काठगोदाम थाना पुलिस को दी। बच्चियों के लापता होने पर काठगोदाम थाने के वरिष्ठ उप निरीक्षक संजय जोशी ने शहर से बाहर जाने वाले सभी रास्तों पर नाकेबंदी शुरू कर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान दोनों बच्चियां टांडा बैरियर पर रोडवेज की बस से बरामद हो र्गईं। उनके पास से एक बैग भी मिला, जिसमें कपड़े थे। वे दोनों बस से दिल्ली जा रही थीं। पूछताछ में उन्होंने बताया कि घर पर माता पिता, स्कूल में शिक्षक डांटते हैं इससे तंग आकर वे दिल्ली जा रही थीं। पुलिस ने दोनों बच्चियों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।