फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   संदिग्ध हालात में नवविवाहिता लापता

संदिग्ध हालात में नवविवाहिता लापता

Mon, 11 Dec 2017 10:57 PM IST
Updated Mon, 11 Dec 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में नवविवाहिता लापता
रानीखेत (अल्मोड़ा)। बहन को छोड़ने रानीखेत बाजार पहुंची सुदूरवर्ती भैंसोली गांव की नवविवाहिता रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई। इसी साल मई में महिला का विवाह हुआ था। संभावित स्थलों पर ढूंढ खोज के बाद भी जब उसका पता नहीं चला तो उसके पति ने राजस्व पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई है।
विज्ञापन


भैंसोली गांव निवासी त्रिलोक सिंह जलाल ने राजस्व पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि 19 मई को उसका विवाह दौलाघट निवासी विशन सिंह की पुत्री मीनाक्षी से हुआ था। इस बीच सब कुछ ठीक चल रहा था। दिसंबर में मीनाक्षी की छोटी बहन तन्नू भैंसोली गांव आई।
विज्ञापन


चार दिसंबर को मीनाक्षी अपनी बहन तन्नू को छोड़ने रानीखेत आई थी। बहन तो सकुशल घर पहुंच गई, लेकिन मीनाक्षी का तब से कोई पता नहीं चल सका है। इस बीच वह तमाम स्थानों पर ढूंढ खोज कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने पत्नी की खोज करने की मांग की है। राजस्व पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर मामले की खोजबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed