फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   तीन हमलावर लुटेरे गिरफ्तार, लूट के जेवरात बरामद

तीन हमलावर लुटेरे गिरफ्तार, लूट के जेवरात बरामद

Fri, 13 Jul 2018 02:24 AM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
तीन हमलावर लुटेरे गिरफ्तार, लूट के जेवरात बरामद
हल्द्वानी में टेंट हाउस के पास इसी घर में हुई लूट - फोटो : amar ujala
हल्द्वानी। घर में घुसकर अनीता रौतेला पर जानलेवा हमला और लूट करने की सनसनीखेज वारदात का बृहस्पतिवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में मुखानी पुलिस ने तीन आरोपियों को बुधवार को गिरफ्तार कर लूटे गए काफी मात्रा में जेवरात, स्कूटी और घटना में प्रयुक्त हथौड़ा बरामद कर लिया। आरोपियों के अनुसार मकान खरीदने का बात कहकर उन्होंने घर की रेकी की और फिर योजना बनाकर लूट की। जान-पहचान हो जाने के कारण अनीता ने उन्हें घर के अंदर आने दिया था। एसएसपी ने इतने कम समय में घटना का खुलासा करने पर पुलिस टीम को ढाई हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।
विज्ञापन

एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने बहुउद्देशीय भवन में पत्रकारों को बताया कि तुलसी विहार कालोनी में दस जुलाई को दिन में साढ़े 11 से 12 बजे के बीच अनीता रौतेला पर जानलेवा हमला कर बदमाश बड़ी मात्रा में जेवरात लूटकर फरार हो गए थे। इस मामले में पुलिस ने पति मोहन सिंह रौतेला की तहरीर पर धारा 307, 452 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस टीमों ने खुलासे के लिए आरके टेंट हाउस रोड की दुकानों और अन्य प्रतिष्ठानों से सीसीटीवी फुटेज हासिल किए। बुधवार को थानाध्यक्ष नंदन सिंह रावत को मुखबिर से सूचना मिली कि तीन लोग मंगलपड़ाव में जेवरात बेचने के लिए आए थे। तीनों हीरानगर की तरफ जा रहे हैं। सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष समेत उपनिरीक्षक राजेंद्र सिंह रावत, महेंद्र राज सिंह, कुलदीप सिंह मनोज पांडे की टीम ने हनुमान मंदिर के समीप हेलमेट पहने स्कूटी (यूके04 एक्स4176) सवार तीन लोगों को धर दबोचा। पकड़े गए लोगों में बागेश्वर जिले के मजगे भटोली निवासी चंद्र बल्लभ जोशी (हाल पता, गैस गोदाम रोड), आरटीओ रोड सरस्वती विहार कालोनी निवासी पवन कुमार खोलिया, अमरोहा (यूपी) जिले के कालाखेड़ा हसनपुर निवासी परवेश सिंह शामिल हैं। पूछताछ में तीनों ने बताया कि अनीता मकान बेचना चाहती थी। इसी कारण वे कई बार घर जा चुके थे। 10 जुलाई को गैस गोदाम रोड स्थित मोहन सिंह की दुकान पर जाने के बाद उन्होंने लूटपाट की योजना बनाई। तीनों स्कूटी से अनीता के घर गए। पवन खोलिया मकान के बाहर ही खड़ा रहा जबकि चंद्र बल्लभ और परवेश अंदर गए। जान-पहचान होने के कारण अनीता ने अंदर आने दिया। अनीता जैसे ही पीने के लिए पानी लेने जाने लगी चंद्र बल्लभ ने सिर पर हथौड़े से वार कर दिया। मरा समझकर दोनों ने उसे बाथरूम में बंद कर दिया। इसके बाद आलमारी और बाक्स से जेवरात और पैसे लूटकर भाग निकले।
विज्ञापन


अनीता रौतेला पर जानलेवा हमले और लूट की वारदात का खुलासा
तीन आरोपी गिरफ्तार, जेवरात, ढाई हजार रुपये, हथौड़ा, स्कूटी बरामद

इतने जेवरात और रुपये हुए बरामद
पुलिस ने तीनों के कब्जे से छह दाने का मंगलसूत्र, तीन कंगन, एक चेन, एक हार झुमके के साथ, एक जोड़ी अन्य झुमके और 2500 रुपये।

बदमाशों के बयान के बाद बढ़ी लूट की धारा
आरोपियों के बयान के बाद पुलिस ने लूट की धारा 294 को बढ़ाया। तीनों ने बताया कि घटना के बाद वे हथौड़ा लेकर स्कूटी से चले गए थे। रास्ते में तीनों आरके टेंट हाउस रोड स्थित दुकान पर भी रुके थे। एसएसपी का कहना था कि घटना का 48 घंटे के अंदर खुलासा करने पर पुलिस टीम को पुरस्कृत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये रही टीम
निरीक्षक नरेश चौहान, थानाध्यक्ष नंदन सिंह रावत, थानाध्यक्ष कमाल हसन, थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत, एसओजी प्रभारी दिनेश पंत, उपनिरीक्षक संजय जोशी, राजेंद्र रावत, मनोज पांडे, कुलदीप सिंह, दान सिंह मेहता, वीरेंद्र, सत्येंद्र सिंह गंगोला, किशन चंद्र शर्मा, अनिल गिरी, कुंदन कठायत, कानी शंकर सिंह, ललित, पुष्कर रौतेला, फिरोज खान, खेलराज सिंह, एहसान अली, रिजवान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed