{"_id":"5ade48de4f1c1b87028b61b2","slug":"71524517086-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक ऋण हड़पने की जताई संभावना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक ऋण हड़पने की जताई संभावना
Updated Tue, 24 Apr 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। व्यवसायी दंपति के लोन डकारने की शिकायत पर द नैनीताल बैंक में हड़कंप मच गया है। अब बैंक ऋण लेने वालों पर निगाह रख रहा है।
राजेंद्रनगर लाइन नंबर एक निवासी सुशील कुमार आर्य ने बैंक के चेयरमैन को पत्र भेजा है। इसमें बताया कि एक व्यक्ति ने बैंक से 70 लाख रुपये का ऋण लिया है। ऋण लेकर पांच मंजिल का व्यावसायिक भवन बनाया है। भवन के प्रत्येक फ्लोर को करोड़ों रुपये में बेच दिया है। फ्लोर बेचने के एवज में मिली राशि को विदेश में रहने वाले अपने बेटे को भेज दिया है। आशंका जताई है कि व्यवसायी दंपति भी अपने बेटे के पास विदेश जा सकते हैं। दंपति ने अभी लाखों रुपये का ऋण अदा नहीं किया है। इस संबंध में बैंक के चेयरमैन से बात करने की कोशिश की, मगर उनका मोबाइल फोन बंद था, जबकि महाप्रबंधक ने जानकारी से इंकार किया और शाखा प्रबंधक ने कहा कि मीडिया को जानकारी देने के लिए अधिकृत नहीं हैं।