{"_id":"5aad817c4f1c1bc4758b5eb1","slug":"71521320316-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइबर ठगों ने महिला को साढ़े नौ हजार का चूना लगाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साइबर ठगों ने महिला को साढ़े नौ हजार का चूना लगाया
Updated Sun, 18 Mar 2018 02:33 AM IST
विज्ञापन
Fraud
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। ऑनलाइन लेनदेन के लिए यदि अपने मोबाइल में भीम एप डाउनलोड कर रहे हैं तो अनजान कॉल पर भरोसा न करें। ठगों का एक ऐसा गिरोह सक्रिय है जो इस एप की खूबियां बताकर आपको झांसे में ले सकता और आपके खाते में सेंध लगा सकता है। रामपुर रोड के जीतपुर नेगी गांव की एक महिला ठगों के चक्कर में साढ़े नौ हजार गंवा बैठीं हैं।
होटल चलाने वाले प्रदीप नेगी ने कोतवाली पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी मनीषा राणा के पास अनजान व्यक्ति की कॉल आई थी। उसने ऑनलाइन लेनदेन के लिए भीम एप की खूबियां बताई और इसे अपने मोबाइल पर डाउनलोड करने की सलाह दे दी। प्रदीप के अनुसार पहले तो मनीषा को समझ नहीं आया मगर जब फोन करने वाले व्यक्ति ने मोबाइल से ही घर बैठे लेनदेन की प्रक्रिया के फायदे बताए तो वह एप डाउनलोड करने को राजी हो गईं। वह फोन करने वाले के हर निर्देश के तहत औपचारिकताएं पूरी करती रहीं। जब दो किस्तों में उनके खाते से दो हजार और साढ़े सात हजार रुपये निकाल लेने का मैसेज आया तो उन्हें ठगी का अहसास हुआ। घर वालों को ठगी का पता चला तो वह परेशान हो गए। प्रदीप ने घटना से कोतवाली पुलिस को अवगत कराया है। कोतवाली पुलिस की तरफ से जांच टीपीनगर चौकी प्रभारी विजय सिंह मेहता को सौंपी गई है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि यह घटना साइबर अपराध से जुड़ा है।
साइबर ठगों ने होटल मालिक की पत्नी को लगाया चूना
ट्रांसपोर्ट नगर पुलिस कर रही है मामले की जांच