फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   सड़क हादसे में दो से ज्यादा मौत हो तो विशेष श्रेणी में दर्ज करे कसे

सड़क हादसे में दो से ज्यादा मौत हो तो विशेष श्रेणी में दर्ज करे केस

Sat, 10 Feb 2018 02:10 AM IST
Updated Sat, 10 Feb 2018 02:10 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में दो से ज्यादा मौत हो तो विशेष श्रेणी में दर्ज करे कसे
इसी कार में सवार थे विशेष सचिव - फोटो : अमर उजाला
हल्द्वानी। पुलिस महानिरीक्षक पूरन सिंह रावत ने कुमाऊं की मासिक समीक्षा बैठक में सड़क हादसों की बढ़ती संख्या पर चिंता जताई है। उन्होंने सभी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और पुलिस अधीक्षकों को हादसों की रोकथाम के लिए अन्य विभागों के साथ मिलकर ठोस रणनीति बनाने और सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पुलिस बहुउद्देश्यीय भवन में पुलिस महानिरीक्षक रावत ने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि सड़क हादसे में दो से ज्यादा मौतें हो तो इसे विशेष अपराध की श्रेणी में मुकदमा दर्ज कर जांच की जाए। सीओ घटनास्थल पर जाकर मुआयना करें। संवेदनशील स्थानों को चिन्हित कर लोनिवि, परिवहन विभाग के साथ मिलकर बैरियर व चेकिंग की जाए। इनके साथ तालमेल कर ठोस कार्ययोजना बनाई जाए। शाम को छह से रात नौ बजे तक पुलिस सड़क पर उतरे और चेकिंग करे। खासकर नशे में वाहन चलाने वालों को नहीं बख्शा जाए। पहाड़ी जिलों में सीओ, एसओ, चौकी प्रभारी दो और मैदानी में चार स्कूलों में जाकर यातायात नियमों की जानकारी दें। जिन बारातघरों में पार्किंग न हो उन्हें नोटिस भेजे जाएं। उन्होंने आगामी होली, कांवड़ पर्व, बोर्ड परीक्षा के मद्देनजर सभी जिलों में पर्याप्त पुलिस बल की व्यवस्था के लिए स्टाफ की मांग तैयार करने को कहा है। चेन स्नेचिंग, लूट, चोरी जैसी वारदातों को रोकने के लिए निजी व सरकारी सीसीटीवी का रिकार्ड रखने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed