{"_id":"5cb39e29bdec2213e8071425","slug":"61555275305-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामनगर में दो युवतियों के फेसबुक एकाउंट हैक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रामनगर में दो युवतियों के फेसबुक एकाउंट हैक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (नैनीताल)। लिंक पर क्लिक करते ही दो युवतियों के फेसबुक एकाउंट हैक हो गए। तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने आरोप की जांच शुरू कर दी है। पुरानी केनाल कॉलोनी निवासी सुमन रावत और रेलवे पड़ाव भवानीगंज निवासी प्रियंका वर्मा ने रविवार को पुलिस को तहरीर दी। बताया कि शनिवार को सुमन के फेसबुक मैसेंजर पर प्रियंका नाम की आइडी से और प्रियंका के मैसेंजर पर रविवार को देहरादून निवासी रेनू जोशी की आईडी से मैसेज आया कि आपकी फोटो किसी ने एडिट करके पोस्ट की है। दोनों ने फोटो दिखाने को कहा तो आरोपियों ने एक लिंक भेजा। उस लिंक पर क्लिक करते ही दोनों के फेसबुक एकाउंट बंद हो गए। तब से कई बार प्रयास करने के बावजूद फेसबुक पर लॉग इन नहीं हो सका। एसएसआई कश्मीर सिंह ने बताया कि दोनों युवतियों की तहरीर आईटी सेल में भेजी जा रही है। फिलहाल रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी।
लिंक पर क्लिक करते ही फेसबुक एकाउंट हैक
तहरीर के आधार पर आरोप की जांच कर रही पुलिस
विज्ञापन
लिंक पर क्लिक करते ही फेसबुक एकाउंट हैक
तहरीर के आधार पर आरोप की जांच कर रही पुलिस