{"_id":"5b1d8c6d4f1c1b684d8b5b1f","slug":"61528663149-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़ की तरफ जाने वाले वाहन रोके गए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पहाड़ की तरफ जाने वाले वाहन रोके गए
Updated Mon, 11 Jun 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। नैनीताल जाने के लिए पर्यटकों को काफी मुसीबत का सामना पड़ा। पुलिस ने पांच स्थानों पर वाहनों को रोककर रूट डायवर्ट किया। चार स्थानों पर पुलिस ने नैनीताल फुल की फ्लैक्सी पुलिस ने लगाया था। वाहनों को मोड़ने पर पर्यटकों से पुलिस से नोकझोंक भी हुई। यातायात निरीक्षक महेश चंद्रा की माने तो शाम को छह हजार गाड़ियां नैनीताल से नीचे की तरफ आई हैं।
शनिवार को रविवार को अवकाश का दिन होने के कारण नैनीताल जाने के लिए पर्यटकों की भीड़ उमड़ पड़ी है। पर्यटकों की भीड़ के चलते नैनीताल दोपहर में ही वाहनों से पैक हो गया। पुलिस ने पांच स्थानों पर वाहनों को रोककर वन वे ट्रैफिक चलाया। यातायात निरीक्षक महेश चंद्रा ने बताया कि भीड़ अधिक होने पर भीमताल की तरफ पर्यटकों के वाहनों को डायवर्ट किया गया। रास्ते में नरीमन, काठगोदाम पुलिस चौकी के सामने, भीमताल मोड़, एचएमटी मोड़ पर पुलिस ने नैनीताल फुल, की फ्लैक्सी लगाया था। नैनीताल जाने वाले पर्यटकों की भीड़ के मद्देनजर काठगोदाम और यातायात पुलिस को ड्यूटी पर लगाया गया था। हर कोई सीधे नैनीताल जाने की जिद कर रहा था लेकिन जगह नहीं होने के कारण उनको विकल्प सुझाए गए थे। निजी वाहनों के अलावा अन्य वाहनों से काफी संख्या में पर्यटक आ गए थे। यातायात निरीक्षक का कहना है कि भीड़ इतना ज्यादा था कि शाम को छह हजार वाहन नैनीताल से नीचे उतरे हैं। इसी कारण ऊपर राहत मिली है। शाम को अधिक वाहन आने के कारण रोडवेज से लेकर सिंधी चौराहे पर जाम जैसा दृश्य हो गया था। केमू स्टेशन की तरफ भी भीड़ लग गयी थी। पुलिस शाम तक नैनीताल रोड पर ही डटी रही।