फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   स्नैप डील के नाम पर ले लिए हजारों रुपये

स्नैप डील के नाम पर ले लिए हजारों रुपये

Thu, 15 Feb 2018 02:12 AM IST
Updated Thu, 15 Feb 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
स्नैप डील के नाम पर ले लिए हजारों रुपये
हल्द्वानी। ऑनलाइन कार के इनाम के चक्कर में बीटेक का छात्र 87 हजार गंवा बैठा। जब ठगी का अहसास हुआ तो कोतवाली पहुंचकर मुखानी थाने पहुंचकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

पंकज राठौर पुत्र स्व. नरेंद्र सिंह राठौर मूल रूप से बागेश्वर का रहने वाला है। वह भीमताल स्थित ग्राफिक एरा विवि से बीटेक तृतीय वर्ष का छात्र है। वह यहां सर्वोदय कालोनी चौपुला चौराहे पर अपनी जीजा राजेंद्र सिंह चौहान के घर रहता है। पंकज ने ऑनलाइन शापिंग कंपनी स्नैप डील से 29 जनवरी को बैग खरीदा था। 12 फरवरी को एचपी स्नैप डील के नाम से संदेश आया कि स्नैप डील की ऑनलाइन लकी ड्रा में उसे दूसरा इनाम टाटा इंडिगो कार (6.25 लाख) मिली है। इसके बाद सतीश रंजन नाम के एक व्यक्ति ने उससे फोन पर बात की और भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का खाता नंबर दिया। पंकज कार के लालच में फंस गया। मैसेज भेजने वाले ने उससे रजिस्ट्रेशन के नाम पर 8,400 रुपये मांगे। पंकज के अनुसार उसने खाते में यह रकम जमा कर दी। इसके बाद अनापत्ति के लिए 18,600, आयकर के 25,000 और चार्ज के नाम पर 35,200 रुपये मांगे गए। पंकज के अनुसार यह रकम भी उसने जमा कर दी। 87,200 रुपये देने के बाद फोन करने वाले ने 60,300 रुपये कार के ट्रांसपोर्ट के नाम पर मांगे तो पंकज का माथा ठनका। उसने परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने संदेश भेजने वाले को फोन मिलाया लेकिन उठा नहीं। पीड़ित छात्र ने घटना की तहरीर मुखानी थाने में सौंप कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


टोल फ्री नंबर भी दिया था
कार जीतने का जो संदेश आया था उसमें 11 अंकों के दो-दो टोल फ्री नंबर भी थे। उसमें लिखा था कि शिकायत होने पर कॉल कर सकते हैं। संदेश पर एचपी स्नैप डील भी लिखा था। इस कारण पंकज आसानी से झांसे में आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईडी बनाकर भी भेजी
पंकज के जीजा राजेंद्र चौहान ने फोन करने वाले से कहा कि यदि वह स्नैप डील में काम करता है तो कंपनी का पहचान पत्र भेजे। इस पर उसने आईडी भी भेजी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed