{"_id":"5c3b98fdbdec22737361a9d0","slug":"51547409661-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुमाऊं विवि भारतीय विदेश मंत्रालय, उच्चायोग कनाडा को आज भेजेगा पत्र","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कुमाऊं विवि भारतीय विदेश मंत्रालय, उच्चायोग कनाडा को आज भेजेगा पत्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय को फर्जी डिग्री मामले में डब्ल्यूईएस समेत अन्य संस्थाओं की ओर से मेल का जवाब नहीं दिया गया है। फर्जी डिग्री धारकों की जानकारी लेने के लिए विवि प्रशासन संबंधित संस्थाओं की लापरवाही को देखते हुए भारतीय विदेश मंत्रालय और उच्चायोग कनाडा को पत्र भेज रहा है। मामले से अवगत कराते हुए कुमाऊं विवि प्रशासन सोमवार को पत्र भेजेगा।
कुमाऊं विवि की फर्जी डिग्रियों के प्रयोग का मामला विवि के इतिहास में सबसे बड़े फर्जीवाड़े के रूप में सामने आया। 27 दिसंबर को मामला उजागर होने के बाद ही विवि प्रशासन ने डिग्री सत्यापन के लिए भेजने वाली डब्ल्यूईएस कनाडा, बीडी सर्विसेज दिल्ली, एसके कॉलेज ऑफ एजुकेशन मुंबई, गृह मंत्रालय ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, सुपर सॉफ्ट संस्था को मेल के माध्यम से पत्र भेजकर फर्जी डिग्री धारकों की जानकारी मांगी गई थी। विवि की ओर से भेजे पत्र का जवाब न मिलने पर विवि प्रशासन ने आठ जनवरी को 19 लोगों समेत डिग्री निर्माताओं के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने नौ जनवरी को रिपोर्ट दर्ज कर ली है। दो सप्ताह से अधिक का समय बीतने के बाद भी डब्ल्यूईएस समेत अन्य संस्थाओं ने कोई जवाब नहीं दिया है। विवि ने डब्ल्यूईएस से आ रही डिग्रियों के सत्यापन पर रोक लगा दी है। मुख्य परीक्षा नियंत्रक प्रो. संजय पंत ने बताया कि सोमवार को इस मामले का संज्ञान लेने की मांग को लेकर भारतीय विदेश मंत्रालय और कनाडा उच्चायोग को पत्र भेजा जाएगा।
विदेश मंत्रालय और कनाडा उच्चायोग से होगा पत्राचार
कुमाऊं विवि को डब्ल्यूईएस से नहीं मिल सका मेल का जवाब