फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   ट्राले की टक्कर से बस पलटी 15 कर्मचारी घायल

ट्राले की टक्कर से बस पलटी 15 कर्मचारी घायल

Thu, 01 Mar 2018 02:52 AM IST
Updated Thu, 01 Mar 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
ट्राले की टक्कर से बस पलटी 15 कर्मचारी घायल
हल्द्वानी। सिडकुल की राकेट रिद्धि-सिद्धि कंपनी के कर्मचारियों को हल्द्वानी ला रही बंसल ग्रुप की बस बुधवार रात करीब साढ़े दस बजे हल्दूचौड़ चौराहे पर ट्राले की टक्कर से पलट गई। हादसे में बस में सवार सभी 15 लोग घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए हल्द्वानी लाया गया। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। ट्राला दो दुकानों में घुसने से चालक मौके से भाग गया।
विज्ञापन

सिडकुल के रॉकेट रिद्धि सिद्धि की बस 17 कर्मचारियों को छोड़ने के लिए हल्द्वानी आ रही थी। हल्दूचौड़ चौराहे पर पहुंचते ही दिनेश सनवाल सहित दो कर्मचारी उतर गए।
विज्ञापन

इस बीच पीछे से आ रहे ट्राले ने अनियंत्रित होकर बस में टक्कर मार दी। बस को टक्कर मारने के बाद ट्राला उपाध्याय टेलीकाम और बिष्ट बुक डिपो में घुस गया। बस में मौजूद 15 कर्मचारी घायल हो गए। मौके पर मौजूद दिनेश सनवाल ने बताया कि कर्मचारी संजय बोरा का हाथ बस के नीचे दब गया था। लोगों ने किसी तरह उसे बचाया। दिनेश कार से संजय बोरा, विनोद रौतेला, अमित टम्टा, अशोक और विनोद को लेकर बृजलाल अस्पताल आए। हादसे में रवि सहित अन्य कर्मचारी हल्की चोटें लगी थी। मामूली रूप से घायल लोगों ने अन्य अस्पतालों में इलाज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलने पर देर बाद हल्दूचौड़ पुलिस पहुंची थी। चौकी प्रभारी विमल मिश्रा का कहना था कि सिर्फ दो लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है। हादसे के बाद ट्राला चालक मौके से भाग निकला। इस मामले में एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव ने भी लालकुआं पुलिस से जानकारी मांगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed