फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   संजीव का कंकाल डीएनए के लिए भेजा गया

संजीव का कंकाल डीएनए के लिए भेजा गया

Sun, 09 Sep 2018 02:05 AM IST
Updated Sun, 09 Sep 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
संजीव का कंकाल डीएनए के लिए भेजा गया
हल्द्वानी। सीबीसीआईडी की टीम ने पूर्णागिरि से बरामद संजीव के कंकाल को डीएनए जांच के लिए दून प्रयोगशाला भेज दिया है। इससे पहले राजकीय मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) की मोर्चरी में कंकाल की फोरेंसिक जांच की गई। रुद्रपुर के युवक संजीव कुमार (17) की पूर्णागिरि धाम में पिछले साल हत्या कर दी गई थी। चंपावत पुलिस ने तिहरे हत्याकांड में आरोपित प्रीतम सिंह को गिरफ्तार कर संजीव हत्याकांड का भी खुलासा किया। पूछताछ में प्रीतम सिंह ने स्वीकार किया कि उसने ही पिछले साल पूर्णागिरि धाम में संजीव की हत्या की थी। सीबीसीआईडी ने आरोपी को कस्टडी रिमांड पर लेकर संजीव के कंकाल को बरामद किया। इसके बाद कंकाल को जांच के लिए जीएमसी हल्द्वानी की मोर्चरी में भेज दिया गया। प्राचार्य डॉ. सीपी भैसोड़ा की टीम ने कंकाल की फोरेंसिक जांच की। जांच में पता चला कि कंकाल एक साल पुराना है। खोपड़ी न मिलने के कारण पता नहीं चल सका कि उसे किस प्रकार मारा गया था। जांच टीम ने कंकाल को डीएनए जांच के लिए देहरादून प्रयोगशाला भेज दिया है। डॉक्टरों का कहना है कि डीएनए जांच से स्पष्ट होगा कि उसे किस प्रकार मारा गया। इस मामले में परिजनों के खून से उसका मिलान भी किया जाएगा। अभी सीबीसीआईडी की टीम मुख्य आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed