फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   दरगाह और मजार की दानपेटिकाओं से पैसे उड़ाए

दरगाह और मजार की दानपेटिकाओं से पैसे उड़ाए

Sat, 21 Jul 2018 02:04 AM IST
Updated Sat, 21 Jul 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
दरगाह और मजार की दानपेटिकाओं से पैसे उड़ाए
हल्द्वानी। इंदिरानगर रेलवे फाटक स्थित जलाल शाह मस्तान शाह बाबा की दरगाह और मजार के पास लगी दान पेटिकाओं को तोड़कर चोरों ने बृहस्पतिवार की रात पैसे उड़ा दिए। दरगाह में लगे सीसीटीवी के आधार पर पुलिस तीन लोगों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

इंदिरानगर रेलवे फाटक स्थित जलाल शाह मस्तान शाह बाबा की दरगाह की रखवाली चमन अली शाह बाबा करते हैं। बाबा ने बताया कि सुबह उन्होंने देखा कि चोरों ने दरगाह के बाहर मस्जिद निर्माण के लिए रखी गई दान पेटिका, मस्तान बाबा दरगाह के अंदर की दो पेटिकाओं को खंगाला है। संस्था के अध्यक्ष जाकिर अंसारी ने बताया कि मजार और दरगाह पर नजर रखने के लिए पांच सीसीटीवी लगाए गए हैं। एक कैमरे की फुटेज तीन लोग आते हुए दिखायी दे रहे हैं। पुलिस सीसीटीवी के फुटेज के आधार पर घटना की जांच कर रही है। दान पेटिकाओं को छह माह या एक साल में खोला जाता है। डेढ़ माह पहले ही मस्जिद निर्माण और आवश्यक कार्य के लिए पेटिकाओं को खोला गया था। चूंकि मस्जिद निर्माण के लिए लोगों से दान देने की अपील की गई थी। इस कारण लोगों ने काफी पैसे पेटिकाओं में डाले थे। इस बारे मेें बनभूलपुरा थानाध्यक्ष का कहना है कि तीन चार लोगों पर पुलिस को शक है। पुलिस उनसे घटना के बाबत पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


मंदिर के बाद दरगाह बना निशाना
चोरों ने एक दिन पहले भोटिया पड़ाव स्थित मंदिर का दान पात्र तोड़कर पैसे निकाले थे। इस घटना का पुलिस पता भी नहीं लगा सकी कि दूसरे दिन चोरों ने दरगाह और मजार की दानपेटिकाओं को निशाना बना दिया। पुलिस को शक है कि घटना के पीछे नशेड़ियों का हाथ हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed