{"_id":"597a4edc4f1c1b20798b497d","slug":"41501187804-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता के बाद जिगर का टुकड़ा भी चला गया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिता के बाद जिगर का टुकड़ा भी चला गया
Updated Fri, 28 Jul 2017 02:06 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। दो साल पहले जानलेवा बीमारी के चलते पति का साया सिर से उठ गया अब छह साल के जिगर के टुकड़े की टेंपो चालक ने जान ले ली। इमाद की मां बदहवास है। चाचा अख्तर नईम का भी रो रोकर बुरा हाल है। जो भी घर पहुंचा उसकी आंखें नम थी। लाइन 14 से लेकर 16 तक चीखों की गूंज थी।
भाजपा नेता मजहर नईम नवाब के छोटे भाई अतहर नईम नवाब की दो साल पहले गंभीर बीमारी के चलते मौत हो गई थी। अतहर की मौत के बाद पत्नी ने किसी तरह खुद को संभाला और चाचा की मदद से छह साल के बेटे इमाद का निर्मला कांवेंट में दाखिला करवाया। उसने बड़े सपने पाले थे। चाचा का सपना था कि इमाद पढ़ लिखकर समाज में नाम रोशन करेगा लेकिन काल बने टेंपो ने सपनों को चकनाचूर कर दिया। महिलाओं का कहना था कि इमाद बहुत प्यारा बच्चा था। मां और चाचा का वह दुलारा था। शव को देखने के बाद हर किसी की आंखें नम हो जा रही थी। चीख के बीच बच्चे से लेकर बूढ़े तक के चेहरे पर मासूम की मौत को लेकर गुस्सा साफ झलक रहा था। रात में नमाज के बाद मासूम का जनाजा निकाला। जनाजे में काफी भीड़ उमड़ी थी।