फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   पॉक्सो एक्ट के आरोपी को सजा सुनाई

पॉक्सो एक्ट के आरोपी को सजा सुनाई

Thu, 15 Feb 2018 02:12 AM IST
Updated Thu, 15 Feb 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
पॉक्सो एक्ट के आरोपी को सजा सुनाई
हल्द्वानी। विशेष न्यायाधीश पॉक्सो प्रीतू शर्मा की अदालत ने नाबालिग मूक लड़की के साथ दुराचार की कोशिश के आरोपी को दोषी करार देते हुए पांच साल कैद और पांच हजार के जुर्माने की सजा सुनाई है।
विज्ञापन

अभियोजन पक्ष के अनुसार रामनगर के ग्राम ढिकुली निवासी मो. इरफान हाथी का महावत है। इरफान दो साल पहले 12 नवंबर 2016 को दोपहर करीब 1:30 बजे पीड़िता के घर में घुस गया। उस घर में 14 साल की मूक लड़की अकेली थी। इसलिए इरफान पर दुराचार की कोशिश की। नाबालिग ने किसी तरह से खुद को छुड़ाकर बाहर आई और गांव वालों को बताया। शाम को जब पिता पहुंचा तो बेटी ने सारी बात बताई। इस पर पिता ने इरफान के खिलाफ उसी दिन रामनगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। इधर अभियोजन पक्ष की ओर से अधिवक्ता नरेंद्र सिंह नेगी ने पैरवी की। उन्होंने दोष सिद्ध करने के लिए नौ गवाह पेश किए। साथ ही अदालत में मूक लड़की ने भी इशारों से और लिखकर इरफान का नाम भी बताया। बाद में विशेष न्यायाधीश पॉक्सो प्रीतू शर्मा की अदालत ने इरफान को दोषी देते हुए विभिन्न धाराओं में एक साल, पांच साल कैद और पांच हजार के जुर्माने की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed