{"_id":"5b2eaafc4f1c1bca228b7340","slug":"21529785084-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धू धू कर जल गए दो ट्रक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धू धू कर जल गए दो ट्रक
Updated Sun, 24 Jun 2018 01:59 AM IST
विज्ञापन
bus fire
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। इंदिरा नगर रेलवे फाटक के पास निकासी गेट के सामने खड़े ट्रकों में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने एक घंटे बाद आग पर काबू पाया अग्निकांड में दो ट्रकों का अगला हिस्सा जलकर क्षतिग्रस्त हो गया है। संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के गुजरने से पहले आग बुझ चुकी थी वर्ना बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस को शक है कि आग नशेड़ियों ने लगाई है।
इंदिरा नगर रेलवे फाटक से सटी हुई वन भूमि में गोला में चलने वाले वाहन खड़े होते हैं। खनन बंद होने पर यहीं खड़े किए जाते हैं। इन दिनों 50-60 वाहन खड़े हैं। शनिवार रात 11 बजे ट्रक संख्या यूपी 25 टी 5108 में आग लग गई। वाहन से धुआं निकलने लगा। थाना प्रभारी दिनेश नाथ महंत पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।
गाड़ियां सटी होने से आग फैलने का खतरा बढ़ गया था। पुलिस फोर्स की मदद से ट्रकों को बड़ी मुश्किल से हटाया। तब तक आग दूसरे ट्रक संख्या 04 3082 तक फैल चुकी थी। इस बीच अग्निशमन विभाग की टीम भी पहुंच गई। तीन दमकल वाहनों की मदद से आग बुझाने की कोशिश की गई। वाहन स्वामियों के नाम अफरोज अैर यूनुस बताये जा रहे हैं। दौरान द्वितीय अग्निशमन अधिकारी इंद्रपाल सिंह रामकुमार राजेश बावरी, राजकुमार नितिन राणा, अरविंद, नरेंद्र सिंह, देवेंद्र कुमार, मोहम्मद परवेज खान, मिलाप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
इंदिरा नगर रेलवे फाटक के पास देर रात हादसा, संपर्क क्रांति ट्रेन के आने से पहले बुझ गई थी आग