फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   बैंक के निलंबित प्रबंधक पर गबन का मुकदमा

बैंक के निलंबित प्रबंधक पर गबन का मुकदमा

Fri, 03 Nov 2017 02:27 AM IST
Updated Fri, 03 Nov 2017 02:27 AM IST
विज्ञापन
बैंक के निलंबित प्रबंधक पर गबन का मुकदमा
हल्द्वानी। मुखानी पुलिस ने उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के पूर्व शाखा प्रबंधक पर गबन का मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि बैंक अधिकारी ने अपने कार्यकाल में 65 हजार रुपये की हेराफेरी की थी। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष कमाल हसन ने बताया कि उत्तराखंड ग्रामीण बैंक फतेहपुर के शाखा प्रबंधक विजय कुमार ने तहरीर दी कि बैंक के पूर्व प्रबंधक मोहन सिंह बिष्ट ने 65 हजार रुपये की हेराफेरी की है। विभागीय जांच के बाद आरोपी बैंक अधिकारी का दोष मिलने पर उसे मार्च में निलंबित कर दिया था। पुलिस को जानकारी मिली है कि निलंबित बैंक प्रबंधक ने कई खातों का पैसा इधर से उधर कर दिया था। थानाध्यक्ष ने मुकदमा दर्ज कराने के बाद जांच उपनिरीक्षक महेंद्र राज को सौंप दी है। पुलिस ने इस मामले में विभाग से गबन के मामले में दस्तावेज मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed