फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   व्यवसायी को कमरे में बंधक बनाकर पीटा फायरिंग किया

व्यवसायी को कमरे में बंधक बनाकर पीटा फायरिंग किया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jan 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
व्यवसायी को कमरे में बंधक बनाकर पीटा फायरिंग किया
हल्द्वानी। बकाये के एक लाख रुपये मांगने गए कोयला व्यवसायी को गैंगेस्टर और उसके साथियों ने बंधकर बनाकर पीट दिया। आरोप है कि फायरिंग कर दहशत फैलाने की कोशिश भी की गई। बनभूलपुरा पुलिस ने गैंगेस्टर सहित तीन के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

लाइन नंबर एक आजादनगर निवासी कोयला व्यवसायी सरताज रविवार की रात अपना बकाया मांगने के लिए अफसर उर्फ मल्लू के घर गया था। आरोप है कि मल्लू ने सरताज को अंदर बुलाया और कमरा बंद कर पिटाई शुरू कर दी। कमरे में लाइन नंबर तीन निवासी जावेद इलाही (मेरठ वाले) और बबलू भी थे। आरोप है कि उन्होंने भी गालियां देते हुए लात-घूसों और डंडे से पीट दिया।
विज्ञापन

आधे घंटे बाद तीनों बाहर निकले तो व्यवसायी किसी प्रकार भाग निकला। उसने बेस अस्पताल में पहुंचकर अपना इलाज कराया। इलाज के बाद वह रात करीब डेढ़ बजे अपने भाई रज्जाक और सद्दाम के साथ घर लौट रहा था। आरोप है कि छतरी चौराहे के पास बोलेरो सवार मल्लू ने जान से मारने की नियत से फायरिंग भी की। व्यवसायी ने घटना की लिखित जानकारी बनभूलपुरा पुलिस को दी। थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत ने बताया कि इस मामले में मल्लू के साथ अन्य दो साथियों पर धारा 307 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मल्लू की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गैंगेस्टर ने व्यवसायी को बंधक बनाकर पीटा, फायरिंग
एक लाख का बकाया मांगने गया था, हत्या का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed