फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   स्मैक तस्करी में दो सगे भाई सहित तीन गिरफ्तार

स्मैक तस्करी में दो सगे भाई सहित तीन गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jan 2019 02:26 AM IST
विज्ञापन
स्मैक तस्करी में दो सगे भाई सहित तीन गिरफ्तार
हल्द्वानी। बनभूलपुरा पुलिस ने शनि बाजार में बुधवार की सुबह घेराबंदी कर तीन स्मैक तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान तीनों के कब्जे से 70 ग्राम स्मैक, 41 कागज के टुकड़े, तीन मोबाइल और 7720 रुपये बरामद किया गया। बरामद स्मैक की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत साढ़े तीन लाख रुपये बतायी जा रही है।
विज्ञापन

एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव ने बहुउद्देशीय भवन में बुधवार को पत्रकारों को बताया कि अमर उजाला की ओर से आयोजित पुलिस चौपाल के दौरान शिकायत मिली थी कि उजाला नगर में एक तस्कर नशीले पदार्थों की तस्करी कर रहा है। इस मामले में बनभूलपुरा थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत को निगरानी करने के लिए सीओ ने हिदायत दी थी। बुधवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि शनि बाजार स्थित सुलभ शौचालय के पीछे बैठकर कुछ लोग स्मैक पी रहे हैं।
विज्ञापन

सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष के साथ उपनिरीक्षक मंगल सिंह, सरदार जगवीर सिंह, कांस्टेबल प्रवीण कुमार, हरि कृष्ण मिश्रा, रुप बसंत राणा की टीम ने घेराबंदी कर तीन लोगों को धर दबोचा। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए लोगों में नमरा मस्जिद के पास उत्तर उजाला निवासी अजीम और उसका भाई समीर अहमद, लाल मस्जिद के सामने लाइन नंबर 13 निवासी रिजवान शामिल हैं। पता चला कि बरामद स्मैक गिरफ्तार लोगों ने बहेड़ी के हाफिज से सस्ते में खरीदी थी। तीनों प्रति पुड़िया 300-400 रुपये में बेचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेल से छूटा फिर करने लगा तस्करी
थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत ने बताया कि गिरफ्तार अजीम 16 जून 2017 को भी नौ ग्राम स्मैक बरामद होने पर जेल गया था। तीन माह तक जेल में रहने के बाद जमानत पर छूट गया। गिरफ्तार अजीम और समीर स्मैक पीते भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed