फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   भाजपा नेता के खिलाफ ट्रांसपोर्टर ने की पुलिस से शिकायत

भाजपा नेता के खिलाफ ट्रांसपोर्टर ने की पुलिस से शिकायत

Tue, 23 Jan 2018 02:20 AM IST
Updated Tue, 23 Jan 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
भाजपा नेता के खिलाफ ट्रांसपोर्टर ने की पुलिस से  शिकायत
हल्द्वानी। ट्रांसपोर्टर डिपंल पांडे ने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नेता मजहर नईम नवाब के खिलाफ बनभूलपुरा थाने में लिखित रूप से उत्पीड़न करने की शिकायत की है। आरोप लगाया कि पैसा नहीं देने पर भाजपा नेता कर विभाग के अधिकारियों से मिलकर उनका माल पकड़वा रहा है। डिपंल पांडे ने कहा है कि शिकायत पर कार्रवाई नहीं हुई तो वह प्रकाश पांडे की तरह आत्महत्या करने के लिए बाध्य होगा और उसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।
विज्ञापन

उत्तर गौजाजाली बरेली रोड निवासी शत्रुघ्न उर्फ डिंपल पांडे का आरोप है कि भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नेता मजहर नईम नवाब सत्ता का रौब दिखाकर उसका उत्पीड़न कर रहे हैं। उन्होंने समय समय पर अवैध रकम की मांग की। मांग पूरी नहीं करने पर भाजपा नेता ने बिल होने के बावजूद बाहर से आने वाले व्यापारियों का माल राज्य कर विभाग को पकड़वाया। पुलिस को दी गई तहरीर में डिपंल पांडे की शिकायत है कि भाजपा नेता के धमकाने पर उनके यहां काम करने वाले मजदूर भाग खड़े हुए। भाजपा नेता से परेशान होकर उसने अपने माता पिता को पैतृक गांव भेज दिया है। आशंका है कि भाजपा नेता उनको किसी फरजी मुकदमे में फंसा सकता है। परेशान होकर वह प्रकाश पांडे जैसे आत्मघाती कदम उठा सकता है। डिंपल पांडे ने दावा किया कि इस मामले में उसने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, राष्ट्रपति और मानवाधिकार आयोग को पत्र भेज दिया है। डिंपल पांडे ने रविवार को व्हट्स अप पर एक वीडियो भी जारी किया। डिपंल ने इस वीडियो को विभिन्न मीडिया प्रतिनिधियों को भेजा।
विज्ञापन


प्रमाण दें और पुलिस जांच कर कार्रवाई करे
भाजपा नेता मजहर नईम नवाब का सवाल है कि पहले दिन माल पकड़ा गया तो डिपंल ने आरोप क्यों नहीं लगाया। नईम नवाब के मुताबिक पहले दिन डिपंल व्यवसाय करने से इनकार कर रहा था। नईम नवाब का आरोप है कि डिंपल पांडे अन्य लोगों की आईडी पर नंबर दो का काम करता है। यहां दबाव बढ़ने पर उसका माल अभी मुरादाबाद में पकड़ा गया है। नईम का आरोप यह भी है कि व्यापारियों से 800 रुपये नग पर पैसा लेता है। भाजपा नेता ने कहा कि वह जूतों का थोक कारोबार सही तरीके से करते हैं। आल्टो कार से चलते हैं लेकिन ट्रांसपोर्टर डिंपल पांडे चंद दिनों में ऑडी कार खरीद चुके हैं। नईम ने कहा कि डिंपल पुलिस के सामने साक्ष्य पेश करे और पुलिस जांच कर कार्रवाई करे। पुलिस की जांच से वह (नईम) घबरा नहीं रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed