{"_id":"5c462c6cbdec224bc356e37b","slug":"191548102764-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपखनिज भरने को मारपीट, एक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उपखनिज भरने को मारपीट, एक घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (नैनीताल)। दाबका नदी क्षेत्र में उपखनिज भरने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसमें एक खनन कारोबारी गंभीर रूप से घायल हो गया।
ग्राम गैबुआ निवासी करमजीत सिंह को दाबका नदी में खनन क्षेत्र आवंटित है। सोमवार सुबह वह अपने क्षेत्र में खड़े वाहनों में उपखनिज भर रहे थे। इसी बीच गांव का ही दूसरा खनन कारोबारी अपने वाहन लेकर वहां पहुंच गया। आरोप है कि वह करमजीत वाले इलाके से जबरन अपने वाहनों में उपखनिज भरने लगा। इसके विरोध में दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। मारपीट में करमजीत गंभीर रूप से घायल हो गया। यहां सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
दाबका खनन क्षेत्र में मारपीट
उपखनिज भरने के लिए हुए झगड़े में एक घायल
लावारिस बाइक मिलने से हड़कंप
रामनगर (नैनीताल)। पीरूमदारा क्षेत्र के ग्राम शिवपुर टांडा निवासी किसान सेवक सिंह के खेत में मंगलवार सुबह एक लावारिस बाइक मिली। इसे देख खेत स्वामी घबरा गया। उसने पीरूमदारा चौकी पुलिस को सूचना दी। पीरूमदारा चौकी प्रभारी विपिन जोशी ने बताया कि उक्त बाइक को कब्जे में ले ली गई है। मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है।
सड़क हादसों में दो घायल
रामनगर (नैनीताल)। जसपुरिया लाइन में सोमवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आकर ग्राम पीरूमदारा निवासी राजपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं मेन बाजार में बाइक फिसलने से मोहल्ला गूलरघट्टी निवासी चंद्र सिंह भी घायल हो गया। दोनों घायलों को सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद राजपाल को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।