{"_id":"5bafe403867a557ff47decca","slug":"181538253827-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग महिला से ठग ने जेवर उतरवाए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बुजुर्ग महिला से ठग ने जेवर उतरवाए
Updated Sun, 30 Sep 2018 02:17 AM IST
विज्ञापन
gold
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। कालाढूंगी चौराहे पर शुक्रवार की शाम ठग ने बुजुर्ग महिला को झांसा देकर चार चूड़ियां, दो अंगुठी और चेन उतरवा लिया। महिला ने दूसरे दिन घटना की शिकायत कोतवाली पुलिस से की है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
हीरानगर निवासी इंदिरा अग्रवाल (60) पत्नी स्वर्गीय विजय शंकर अग्रवाल शुक्रवार की शाम कालाढूंगी चौराहे की तरफ टहलने के लिए निकली थी। इस बीच बुजुर्ग महिला के पीछे एक ठग पड़ गया। बुजुर्ग महिला से ठग ने कहा कि उसके बेटे सौरभ अग्रवाल पर विपत्ति आने वाली है। इसके लिए झाड़फूंक करना होगा। बेटे की स्थिति शीघ्र ठीक हो जाएगी। बुजुर्ग महिला बेटे का नाम सुनकर भावुक हो गई। ठग के जाल में फंसकर महिला ने चारों सोेने की चूड़ियां, दो अंगुठी और गले की चेन उतारकर ठग के हवाले कर दिया। घर पहुंचकर महिला ने आपबीती परिवार के लोगों को सुनाई। बेटे ने घटना की सूचना दूसरे दिन कोतवाली पुलिस को दी। हीरानगर चौकी प्रभारी निर्मल सिंह लटवाल का कहना है कि इस घटना में अगले दिन सीसीटीवी फुटेज देखने पर स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी।
पिछले साल मंगलपड़ाव में आया था ठग
पिछले साल भी एक ठग मंगलपड़ाव पर आया था। उसने मुखानी क्षेत्र की महिला को झांसा देकर जेवरात उतरवा लिया था। पुलिस की छानबीन के बावजूद ठग का पता नहीं चल सका। इसी प्रकार बरेली रोड मंडी गेट के पास 15 जुलाई 17 की दोपहर दो युवकों ने एक महिला को चार लाख रुपए का लालच देकर कान से कुंडल और अंगुठी उतरवा ली और फरार हो गए। घटना की शिकार कृष्णा कालोनी की महिला मुन्नी देवी पत्नी गिरीश गुप्ता दवा लेेने के लिए घर से निकली थी।
विज्ञापन
फिर आया शहर में ठगों का गिरोह