{"_id":"5d112d628ebc3e2b022c3282","slug":"15614068005-haldwani-news92","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल पर मैसेज देखा और बोल दिया तीन तलाक, तीन साल के प्रेम का बंधन मिनटों में टूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मोबाइल पर मैसेज देखा और बोल दिया तीन तलाक, तीन साल के प्रेम का बंधन मिनटों में टूटा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : PTI
पत्नी के मोबाइल पर मैसेज देखने के बाद एक युवक ऐसा आगबबूला हुआ कि उसने तीन तलाक दे दिया। इसके बाद अपने ससुर को फोन कर बेटी को तत्काल ले जाने को भी कह दिया। पीड़िता के मायके वाले थाने पहुंचे और मदद की गुहार लगाई। इसके बाद वह अपनी मां के साथ मायके चली गई।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर जिले के रैदासपुरी मल्लूपुरा निवासी एक व्यक्ति ने अपनी बेटी का निकाह हल्द्वानी के टनकपुर रोड राजपुरा निवासी सलीम के साथ 24 नवंबर 2016 को किया था। दोनों की सात महीने की बेटी है। रविवार को सलीम ने अपनी पत्नी के मोबाइल पर कुछ मैसेज पढ़ लिए। इसके बाद वह आपे से बाहर हो गया। पहले तो दोनों ने बहस हुई फिर उसने रात में ही उसे तलाक दे दिया। इसके बाद उसने अपने ससुर को कॉल कर बताया कि उसकी बेटी ठीक नहीं है। पत्नी को वह नहीं रखेगा और उसे तत्काल मायके लेकर जाने का अनुरोध किया। विवाद की जानकारी मिलने पर महिला की मां और बहन कोतवाली थाने पहुंचीं।
विज्ञापन
एसएसआई विजय सिंह मेहता को पूरे घटनाक्रम की जानकारी लेने के बाद मां ने बेटी को थाने में बुलाने का अनुरोध किया। उसे आशंका थी कि बेटी के ससुराल जाने पर विवाद हो सकता है। पुलिस के बुलाने पर सलीम अपने पत्नी को लेकर थाने पहुंचा। सलीम ने पुलिस को लिखकर दिया कि उसने तलाक दिया है। पुलिस के सामने ही पीड़िता अपनी दुधमुंही बेटी और मां के साथ मायके चली गई। मां का कहना था दोनों ने प्रेम विवाह किया था। वह इस मामले में कानूनी कार्रवाई करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि तलाक के पीछे सास और खाला का हाथ है।
विज्ञापन