फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   आग से घिरी विदेशी महिला और फार्म मैनेजर

आग से घिरी विदेशी महिला और फार्म मैनेजर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2019 02:15 AM IST
विज्ञापन
आग से घिरी विदेशी महिला और फार्म मैनेजर
fire - फोटो : pexels.com
ज्योलीकोट (नैनीताल)। दोगांव के ऊपरी पहाड़ियों पर स्थित हिमालय फार्म में भ्रमण और जैविक खेती के गुर सीखने आई फ्रांसीसी महिला एलीस (25) और फार्म मैनेजर पंकज रावत बृहस्पतिवार रात जंगल में चारों ओर फैली आग के बीच घिर गए। मध्य रात्रि में फार्म की ओर बढ़ती आग से दोनों की जिंदगी संकट में आ गई। आबादी विहीन, बेहद एकांत और दुर्गम में स्थित उक्त फार्म चारों ओर जंगल से घिरा है। ऐसे में विदेशी महिला और फार्म मैनेजर दहशत में आ गए। इस पर उन्होंने डॉयल 112 पर मदद मांगी।
विज्ञापन

सूचना पर चौकी प्रभारी डीसी जोशी पुलिस कर्मी नवीन जोशी, महेंद्र नयाल, लक्ष्मण सकरियाल, कमल कुमार, ग्राम प्रहरी भोपाल राठौर रोपडा के अलावा अग्निशमन टीम के जवानों को साथ लेकर मौके को रवाना हुए। चार किलोमीटर के पैदल मार्ग और अधिकतर चढ़ाई वाले क्षेत्र को पार कर जब उक्त टीम हिमालय फार्म पहुंची तो आग फार्म के बेहद करीब पहुंच चुकी थी। कड़ी मशक्कत के बाद देर रात ढाई बजे आग पर काबू कर दोनों को बचाया गया। फ्रांसीसी युवती 18 से 31 मई तक प्रवास के लिए हिमालय फार्म में आई थी। उधर, भीमताल के सोनगांव और कर्कोटक के जंगलों में बृहस्पतिवार रात लगी आग शुक्रवार तक जारी रही। आग लगने से वन संपदा को बेहद नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन


आग से घिरी विदेशी महिला और फार्म मैनेजर
पुलिस और अग्निशमन की टीम ने बचाई जान
दोगांव के पास हिमालय फार्म तक पहुंची जंगल की आग से संकट में पड़ी थी दोनों की जिंदगी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed