फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   नशे में धुत युवक ने पुलिस पर जीप चढ़ाने का प्रयास किया

नशे में धुत युवक ने पुलिस पर जीप चढ़ाने का प्रयास किया

Wed, 07 Nov 2018 01:44 AM IST
Updated Wed, 07 Nov 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
नशे में धुत युवक ने पुलिस पर जीप चढ़ाने का प्रयास किया
चोरगलिया में जब्त जीप - फोटो : अमर उजाला
चोरगलिया (नैनीताल)। शराब के नशे में धुत दो युवकों ने सोमवार की रात करीब 11:30 बजे पुलिसकर्मियों पर जीप चढ़ाने का प्रयास किया। इसमें एक सिपाही घायल हो गया। पकड़े जाने पर दोनों युवक पुलिसकर्मियों से उलझ गए। दोनों ने पुलिस वालों से हाथापाई कर गालीगलौज भी की। पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर कोट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। एक आरोपी युवक मौके से फरार होने में कामयाब रहा।
विज्ञापन

सोमवार रात करीब 11:30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि नशे मेें धुत दो युवक जीप लेकर स्टंटबाजी कर रहे हैं। इस पर चोरगलिया थाने के एसआई भुवन सिंह राणा, कांस्टेबल भारत भूषण और ललित कुमार मौके पर पहुंचे। वहां कैलाश पालीवाल निवासी ग्राम पचौनिया और विनोद चौसाली निवासी नयागांव कटान जीप पीबी-03-एडब्लू-4169 को तेज रफ्तार से गौलापार की ओर लेकर जा रहे थे। पुलिसकर्मियों ने जब वाहन को रोकने का इशारा किया तो दोनों ने उन पर जीप चढ़ाने का प्रयास किया। इस दौरान कांस्टेबल भारत भूषण के पैरों और कमर में चोट आ गई। जीप लेकर दोनों गौलापार की ओर चले गए। पुलिस ने इसकी सूचना दानीबंगर में गश्त पर तैनात पुलिसकर्मियों को दी। दानीबंगर में भी दोनों ने जीप नहीं रोकी। इसके बाद पुलिस ने रामबाग चौक पर डंपर रास्ते में खड़ा कर दिया। मजबूरन दोनों को जीप रोकनी पड़ी। नशे में धुत दोनों आरोपी युवक पुलिसकर्मियों से गालीगलौज और धक्का मुक्की करने लगे। इसी बीच आरोपी विनोद चौसाली मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पालीवाल कैलाश को गिरफ्तार कर मंगलवार कोे कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। चोरगलिया पुलिस ने बताया कि दो दिन पहले भी चोरगलिया मुख्य बाजार में हंगामा करने पर कैलाश पालीवाल को चेतावनी देकर छोड़ा गया था।
विज्ञापन


पुलिसकर्मियों को कुचलने का किया प्रयास
सिपाही घायल नशे में धुत युवकों की करतूत
मुकदमा दर्ज, एक आरोपी युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed