फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   टैक्सी यूनियन के महासचिव पर चाकू से हमला, घायल

टैक्सी यूनियन के महासचिव पर चाकू से हमला, घायल

Sat, 06 Oct 2018 11:36 PM IST
Updated Sat, 06 Oct 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
टैक्सी यूनियन के महासचिव पर चाकू से हमला, घायल

विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। टैक्सी यूनियन गरुड़ के महासचिव और बेरोजगार संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील पांडे पर एक टैक्सी चालक ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया है। इससे आक्रोशित टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों ने थाने में हंगामा कर आरोपी शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की।

टैैक्सी यूनियन गरुड़ के महासचिव सुनील पांडे की ओर से पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार की शाम पांच बजे वह गरुड़ से बाइक में गागरीगोल की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते उन्होंने एक टैक्सी चालक से टैक्सी यूनियन की हड़ताल के मद्देनजर सवारी न ले जाने को कहा। इस पर टैक्सी चालक ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया।
विज्ञापन


मौके पर मौजूद सुंदर गिरी और पम्मी बिष्ट ने उन्हें सीएचसी बैजनाथ में पहुंचाया। डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी है। सूचना मिलने पर टैक्सी यूनियन के कमल पंत, महेश बोरा, भुवन नाथ, पंकज साह मुन्ना राणा, सुरेश, महेश बोरा, चंदन बरोलिया आदि ने आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर थाने पहुंचकर हंगामा किया। थानाध्यक्ष मदन लाल ने बताया कि घायल पांडे को पुलिस की निगरानी में स्वास्थ्य परीक्षण के लिए बैजनाथ अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed