{"_id":"5b9ac281867a557f5e02c0ed","slug":"153686897617-ramnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसटीपीएफ ने फ्लैग मार्च कर गश्त की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसटीपीएफ ने फ्लैग मार्च कर गश्त की
Updated Fri, 14 Sep 2018 01:51 AM IST
विज्ञापन
रामनगर के जंगल में गश्त
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (नैनीताल)। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व (सीटीआर) के वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए स्पेशल टाइगर प्रोटेक्शन फोर्स (एसटीपीएफ) गठित की गई है। इस फोर्स ने बृहस्पतिवार को सीटीआर की संवेदनशील दक्षिणी सीमा पर फ्लैग मार्च किया।
सीटीआर के निर्देशक राहुल ने आमडंडा गेट से इस दल को रवाना किया। बताया कि एसटीपीएफ में 80 लोगों को तैनाती दी गई है। करीब 100 किमी लंबी गश्त के लिए दो टीमें गठित की गई हैं। एक टीम सनेह से कालागढ़, दूसरी रामनगर से कालागढ़ के लिए रवाना हुई। रामनगर की टीम बिजरानी, ढेला, झिरना, कालागढ़ रेंज में पहुंची। हर रेंज में दस से 15 किमी गश्त प्रतिदिन करेगी। इसमें ढेला, झिरना, कालागढ़, बिजरानी आदि करेगी। इस हाइटेक टीम को दो मैटल डिटेक्टर, दो ड्रोन, तीन स्निफर डॉग, 315 बोर की रायफल, सरकारी, लाइसेंसी रिवाल्वर, सरकारी, लाइसेंसी 12 बोर की बंदूक, लाठी-डंडे दिलाए गए हैं। इस टीम को एनटीसीए से विशेष ट्रेनिंग मिलने की उम्मीद है। टीम को मुख्य सड़क से अंदर रहने की हिदायत दी गई है। एक टीम एसओजी के साथ बाहरी छापे मारेगी। इस दौरान एसडीओ शिवराज चंद, एसओजी इंचार्ज कालागढ़ निर्मल पांडे, रेंजर राजकुमार, पंकज शर्मा, प्रशांत हिंदवान, राकेश भट्ट, बृजबिहारी शर्मा, संदीप गिरी, हरीश भट्ट आदि थे।