फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   एलबीएस छात्र संघ चुनाव में फायरिंग

एलबीएस छात्र संघ चुनाव में फायरिंग

Sun, 09 Sep 2018 02:07 AM IST
Updated Sun, 09 Sep 2018 02:07 AM IST
विज्ञापन
एलबीएस छात्र संघ चुनाव में फायरिंग
firing - फोटो : अमर उजाला
हल्दूचौड़ (नैनीताल)। लाल बहादुर शास्त्री राजकीय महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव का परिणाम घोषित होने के बाद सचिव पद से हारे उम्मीदवार उज्ज्वल दानू के समर्थन में आए कुछ युवकों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। एक युवक ने लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग कर दी। इससे वहां अफरातफरी मच गई। पुलिस ने लाठियां भांजकर उपद्रवी छात्रों को मौके से खदेड़ा। फायरिंग करने वाले पूर्व सैनिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से पुलिस ने दो लाइसेंसी बंदूकें बरामद की हैं।
विज्ञापन


विजयी पदाधिकारियों को शपथ दिलाने के तुरंत बाद सचिव पद पर हारे प्रत्याशी उज्ज्वल दानू के समर्थन में शांतिपुरी नंबर दो निवासी धर्मेंद्र साथियों के साथ वहां पहुंच गया। वह दो लाइसेंसी बंदूक कारतूस से लोड कर लाया था। इस दौरान उसके साथियों ने पथराव शुरू कर दिया। इस बीच धर्मेंद्र ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से हवाई फायरिंग कर दी। इसके बाद वह अपने कार की तरफ दौड़ पड़ा लेकिन मौके पर उपस्थित पुलिस ने उसे धर दबोचा। हालांकि उसके साथी हाथ नहीं लग सके। पुलिस के अनुसार धर्मेंद्रपूर्व सैनिक है। बंदूक का लाइसेंस उसने रिटायर होते समय लिया था। दूूसरी बंदूक का लाइसेंस दिल्ली में कार्यरत उसके साथी उमेद सिंह दानू निवासी खुरिया खत्ता दो शांतिपुरी के नाम दर्ज है। पूर्व सैनिक के पास से एक अन्य रिवाल्वर का लाइसेंस भी मिला है।
विज्ञापन


सीओ राजीव मोहन ने कहा कि दोनों दो नाली बंदूक को कब्जे में लिया गया। दोनों का लाइसेंस निरस्त करने की रिपोर्ट भेजी जाएगी। युवक की कार को भी पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर सीज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक बंदूक एनएसजी कमांडो की!
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बरामद दूसरी बंदूक उमेद सिंह की है। प्राथमिक जांच से पता चला है कि दोनों बंदूक का लाइसेंस जम्मू कश्मीर से मिला है। इनमें एक लाइसेंसी बंदूक एनएसजी कमांडो की बतायी जा रही हैं। एसडीएम एपी बाइपेई और सीओ लालकुआं का कहना है कि जांच के आधार पर अन्य कार्रवाई की जाएगी।



हल्दूचौड़ में मतगणना के बाद फायरिंग, पुलिस पर पथराव
पुलिस ने लाठियां फटकार कर शरारती तत्वों को कॉलेज से भगाया
पूर्व सैनिक से दो बंदूकें बरामद, आर्म एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed