फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   डांट से बचने को अपहरण का नाटक रचा

डांट से बचने को अपहरण का नाटक रचा

Fri, 31 Aug 2018 02:05 AM IST
Updated Fri, 31 Aug 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
डांट से बचने को अपहरण का नाटक रचा
रामनगर (नैनीताल)। दस दिन से कॉलेज न जाने पर अध्यापकों की डांट से बचने के लिए एक छात्र ने स्कूल के गेट पर खुद के अपहरण का नाटक रचा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की तो मामला फर्जी निकला।
विज्ञापन

मोहल्ला खताड़ी निवासी कक्षा छह का बालक राजकीय इंटर कॉलेज का छात्र है। वह दस दिनों से कॉलेज नहीं जा रहा था। बृहस्पतिवार सुबह साढ़े सात बजे वह कॉलेज रहा था। उसे डर था कि कॉलेज के अध्यापक उसको डांटेंगे। अध्यापकों की डांट से बचने के लिए उसने कॉलेज के गेट पर पहुंचकर शोर मचाया। बताया कि कार में सवार पांच-छह युवक उसको कार में डालकर ले जाने लगे, वह किसी तरह उनके चंगुल से बच गया। कॉलेज प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कॉलेज के गेट पर लगी सीसीटीवी फुटेज खंगाली, तो घटना नहीं मिली। ऐसे में जब पुलिस ने छात्र से सख्ती से पूछताछ की तो उसने सारी सच्चाई उगल दी। इसके बाद कॉलेज प्रशासन ने छात्र के परिजनों को कॉलेज में बुलाया और मामले की जानकारी दी। छात्र को भविष्य में ऐसी हरकत न करने की हिदायत दी गई। प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह राठौर ने बताया कि छात्र ने डांट से बचने के लिए ड्रामा रचा था।
विज्ञापन


दस दिन से कॉलेज नहीं जा रहा था छात्र
जांच में फर्जी निकला अपहरण का मामला
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed