फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   बागेश्वर से आ रहा ट्रक वन अपराध में सीज

बागेश्वर से आ रहा ट्रक वन अपराध में सीज

Thu, 19 Jul 2018 02:16 AM IST
Updated Thu, 19 Jul 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर से आ रहा ट्रक वन अपराध में सीज
रामनगर (नैनीताल)। वन विभाग ने मोहान बैरियर पर चेकिंग के दौरान चीड़ की गुलिया छिलका लदा ट्रक जब्त किया। इस लकड़ी की कीमत करीब 6.5 लाख रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन

रामनगर वन प्रभाग की कोसी रेंज के रेंजर बीपी पंत ने बताया कि बुधवार को मोहान बैरियर पर चेकिंग की गई। इस दौरान ट्रक यूके 04 सीए 8155 को जांच के लिए रोका गया। जांचने पर ट्रक में रवन्ने में दर्ज मात्रा से सात घनमीटर अधिक चीड़ की गुलिया छिलका लदा मिला। यह छिलका बागेश्वर वन प्रभाग के बैशानी वन पंचायत क्षेत्र से बिक्री के लिए रामनगर लाया जा रहा था। गुलिया छिलका मालिक संदीप कुमार टम्टा निवासी बेहरगांव सिमस्यारी बागेश्वर, वाहन चालक मंगल सिंह निवासी ग्राम भगरतोला गरुड़ बताया गया। रेंजर ने बताया कि वन संरक्षण अधिनियम के तहत वन अपराध दर्ज कर ट्रक को सीज कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed