{"_id":"5b47b88a4f1c1bc2248b615b","slug":"15314269511413-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिब्बती-भोटिया मार्केट की 138 दुकानें अतिक्रमण की जद में","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तिब्बती-भोटिया मार्केट की 138 दुकानें अतिक्रमण की जद में
Updated Fri, 13 Jul 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
highcourt nainital
- फोटो : google
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। उच्च न्यायालय के आदेशों के बाद नैनीताल नगर पालिका भोटिया, तिब्बती, न्यू पालिका बाजार समेत चाट पार्क में दुकानदारों की ओर से किए गए अतिक्रमण को हटाने को लेकर सख्त हो गई है। 138 दुकानों के अतिक्रमण हटाने को लेकर पालिका प्रशासन ने बृहस्पतिवार को आवंटन के अनुसार चयनित किए गए स्थान पर लाल निशान लगाने की कार्रवाई की। पालिका की ओर से बीते दिनों अतिक्रमण के दायरे में आए दुकानदारों को नोटिस जारी किए गए थे।
नैनीताल के भोटिया, तिब्बती, न्यू पालिका बाजार और चाट पार्क में दुकानदारों ने पालिका की ओर से आवंटित क्षेत्र से अधिक क्षेत्र में दुकानें लगा दी थीं। उक्त क्षेत्रों से अतिक्रमण हटाने को लेकर आए हाईकोर्ट के आदेश के बाद पालिका की टीम प्रभारी ईओ लता आर्या के नेतृत्व में दुकानों के आवंटित क्षेत्र को चिन्हित करने पहुंची। कुछ दुकानें ऐसी भी पाई गई हैं जिनको नोटिस जारी नहीं किए गए थे। इस दौरान पालिका की टीआई डॉ.अनुपमा भट्ट, धर्मेश प्रसाद, दीपराज, अमित, जावेद, राजकुमार, मोहन चिलवाल आदि थे।
पालिका ने एक हफ्ते में अतिक्रमण हटाने के दिए निर्देश
सोमवार को अतिक्रमण पर गरजेगी जेसीबी
सोमवार को दुकानों के अतिक्रमण पर गरजेगी जेसीबी
पालिका की ओर से भोटिया, तिब्बती, न्यू पालिका बाजार और चाट पार्क के दुकानदारों को नोटिस जारी कर एक हफ्ते का समय देते हुए खुद ही अतिक्रमण हटाने को कहा गया है। नोटिस की मियाद सोमवार को समाप्त हो रही है। प्रभारी ईओ लता आर्या ने बताया कि सोमवार को जिन दुकानदारों की ओर से अतिक्रमण को नहीं हटाया जाएगा तो पालिका की टीम अतिक्रमण को हटाएगी।
विज्ञापन
पालिका की टीम को देखकर भागे फड़ वाले
पालिका की ओर से फड़ कारोबारियों के लिए वेंडर जोन का चयन कर दुकानों का आवंटन भी बीते दिन कर लिया गया है लेकिन कुछ फड़ कारोबारी हैं कि मानने को तैयार नहीं हैं। बृहस्पतिवार को सुबह कुछ फड़ वालों ने दुकानें सजा ली थी लेकिन पालिका की टीम को देख वे सामान समेट कर भाग निकले।
व्यापारियों ने दिया प्रशासन के सहयोग का भरोसा
भोटिया और तिब्बती मार्केट के व्यापारियों ने हाईकोर्ट के आदेश के क्रम में प्रशासन और पालिका की ओर से की जा रही कार्रवाई में सहयोग की बात कही है। भोटिया मार्केट के अध्यक्ष आनन्द सिंह खंपा ने कहा कि मार्केट के सभी व्यापारियों ने अतिक्रमण हटाना शुरु कर दिया है। उन्होंने अतिक्रमण हटाए जाने के विरुद्ध उच्चतम न्यायालय जाने की खबरों का भी खंडन किया। वहीं तिब्बती बाजार के येसी थुण्तेन का कहना है कि पालिका की ओर से नोटिस मिलने के बाद सभी दुकानों से अतिक्रमण हटा लिया गया था।