{"_id":"5b102aa54f1c1b8f6e8b571f","slug":"15277861548-garud-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खान अधिकारी और खनन पट्टा धारक ने पत्रकार को दी जान से मारने की धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खान अधिकारी और खनन पट्टा धारक ने पत्रकार को दी जान से मारने की धमकी
Updated Thu, 31 May 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरुड़ (बागेश्वर)। यहां सिमार गांव के पास गोमती नदी में अवैध खनन किया जा रहा है। खान अधिकारी बृहस्पतिवार को मौके पर पहुंचे तो और कवरेज करने मौके पर पहुंचे एक पत्रकार से अभद्रता कर दी गई हालांकि आरोपियों ने अभद्रता से इनकार किया है। एक दैनिक समाचार पत्र के पत्रकार और व्यापार संघ गरुड़ के अध्यक्ष अखिल जोशी आजाद ने बृहस्पतिवार को डीएम और थानाध्यक्ष बैजनाथ को पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की।
आजाद ने बताया कि सिमार, कन्स्यारी, कमरौड़ा, बमराड़ी आदि गांवों के लोगों ने कुछ दिन पूर्व डीएम को पत्र भेजा था। इसमें जवाहर नवोदय विद्यालय सिमार के पास गोमती नदी में अवैध खनन समेत पट्टाधारक के श्रमिकों पर नदी को प्रदूषित करने का आरोप लगाया था। कुछ दिन पूर्व एसडीएम सुंदर सिंह ने पट्टाधारक की जेसीबी जब्त की थी लेकिन दो दिन पूर्व जुर्माना वसूले बिना जेसीबी छोड़नी पड़ी थी जबकि खनन के अन्य मामलों में सीज वाहन स्वामियों से दो लाख रुपये तक का जुर्माना वसूला गया है। डीएम रंजना राजगुरु ने कहा कि प्रशासन पूरे प्रकरण की गहराई से जांच करेगा। थानाध्यक्ष मदन लाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।
अवैध खनन पर पुलिस ने जेसीबी जब्त की
गरुड़ (बागेश्वर)। थाना बैजनाथ पुलिस ने घांघली नदी में अवैध खनन करने पर एक जेसीबी सीज कर दी है। थानाध्यक्ष बैजनाथ मदन लाल ने बताया कि नदियों में अवैध खनन करने वाले सभी लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।