{"_id":"5b0f105f4f1c1ba16e8b5688","slug":"15277138937-ramnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भड़काऊ बयान देने पर रुद्रपुर विधायक के खिलाफ दी तहरीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भड़काऊ बयान देने पर रुद्रपुर विधायक के खिलाफ दी तहरीर
Updated Thu, 31 May 2018 02:37 AM IST
विज्ञापन
crime shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (नैनीताल)। गर्जिया मंदिर मामले में भड़काऊ बयान देने पर रुद्रपुर विधायक राजकुमार ठुकराल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए रामनगर कोतवाली में तहरीर दी गई है।
समाजवादी लोक मंच के सहसंयोजक मुनीष कुमार ने कहा है कि 26 मई को रुद्रपुर के भाजपा विधायक राजकुमार ठुकराल ने रामनगर आकर दो समुदायों के बीच शत्रुता पैदा करने वाले भड़काऊ बयान दिए हैं। आरोप लगाया कि ठुकराल के बयान के बाद यहां का माहौल काफी अशांत व तनावपूर्ण हो गया है।
उन्होंने पुलिस को विधायक ठुकराल के बयान की सीडी भी सौंपी है। इस दौरान उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रभात ध्यानी, देवभूमि विकास मंच के मनमोहन अग्रवाल, ईको सेंसटिव जोन विरोधी संघर्ष समिति के महेश जोशी, ललित उप्रेती, वसीम रजा लोटस, फजल खान आदि मौजूद रहे। इस मामले में कोतवाल विक्रम सिंह राठौर ने बताया कि शिकायत की जांच की जा रही है। मामला सही पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।