फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   संदिग्ध परिस्थितियों में महिला कूदी नहर में

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला कूदी नहर में

Wed, 11 Apr 2018 01:46 AM IST
Updated Wed, 11 Apr 2018 01:46 AM IST
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में महिला कूदी नहर में
रामनगर (नैनीताल)। एक महिला ने मंगलवार को कोसी नदी की बड़ी नहर में छलांग लगा दी। तभी वहां से गुजर रहे दो पुलिसकर्मियों ने महिला को नहर से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

पीरूमदारा निवासी एक महिला मंगलवार सुबह दस बजे कोसी घाट बालाजी मंदिर के पास पहुंची। इसी दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में उसने नहर में छलांग लगा दी। इसे देखकर राहगीरों ने शोर मचा दिया, तभी वहां से गुजर रहे सीओ कार्यालय में तैनात पुलिसकर्मी प्रयाग कुमार, संजय सिंह ने अन्य लोगों की मदद से महिला को नहर से बाहर निकाला। वह उसे तुरंत संयुक्त चिकित्सालय ले आए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला को थोड़ा होश आया तो उसने अपना नाम इंदू पत्नी प्यारेलाल निवासी ग्राम उदयपुरी चोपड़ा पीरूमदारा बताया। महिला के पास से मिले मोबाइल से उसके परिजनों को फोन पर सूचित कर दिया गया। परिजनों के आने पर चिकित्सकों ने महिला को हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसलिए घटना का कारण पता नहीं चल सका। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed