{"_id":"5aa82f454f1c1bc4758b5483","slug":"152097183213-ramnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामनगर मे आयकर विभाग ने टिंबर व्यवसायी के दो प्रतिष्ठानो व आरा मशीन मे मारे छापे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रामनगर मे आयकर विभाग ने टिंबर व्यवसायी के दो प्रतिष्ठानो व आरा मशीन मे मारे छापे
Updated Wed, 14 Mar 2018 01:43 AM IST
विज्ञापन
रामनगर में आयकर का छापा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (नैनीताल)। आयकर विभाग की दो टीमों ने मंगलवार को टिंबर व्यवसायी की आय का सर्वे शुरू किया। विभागीय अधिकारी नगर स्थित एक लकड़ी कारोबारी के दो प्रतिष्ठानों समेत आरामशीन पर भी पहुंचे। उन्होंने लकड़ी कारोबारी के प्रपत्र कब्जे में लेकर उनकी जांच शुरू कर दी है। आयकर विभाग की इस कार्रवाई से लकड़ी कारोबारियों समेत आरामशीन स्वामियों में हड़कंप मच गया।
आयकर विभाग रामनगर, काशीपुर की संयुक्त टीम मंगलवार सुबह पुलिस की मौजूदगी में भवानीगंज स्थित शादिक टिंबर, उनकी दूसरी फर्म शाकेगुल टिंबर पर पहुंची। इस फर्म के पास में स्थित दूसरे व्यक्ति की आरामशीन में भी इन फर्मों का डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक का स्टॉक रखा था। बताते हैं कि इस फर्म में काफी समय से कर चोरी की जा रही थी। वास्तविक बिक्री को छुपाया जा रहा था। सही आयकर का भुगतान नहीं किया जा रहा था। व्यवसायी कई बैंकों में ड्राफ्ट बनवा रहा था जो कि कुल बिक्री, खरीद से मेल नहीं खा रहे थे। इसलिए मौके पर पहुंची टीम ने फर्म से संबंधित सभी अभिलेखों को कब्जे में लेकर वास्तविक आय की जांच शुरू कर दी है। संयुक्त आयकर आयुक्त काशीपुर करणव बाली ने बताया कि कब्जे में लिए गए प्रपत्रों की जांच के बाद ही कर चोरी का खुलासा हो पाएगा। बताया कि यह कार्रवाई मुख्य आयकर आयुक्त प्रमोद कुमार गुप्ता, प्रधान आयकर आयुक्त हल्द्वानी सुनीती श्रीवास्तव के निर्देश पर की गई। टीम में डिप्टी कमिश्नर रामनगर जितेंद्र सोनकर, कर अधिकारी पीएस राणा, कर निरीक्षक काशीपुर राहुल कुमार, काशीपुर कर अधिकारी राजकुमारी, निरीक्षक सुधीर कुमार, लवकुश, वरिष्ठ कर निरीक्षक इदरीश खान आदि थे।
अधिकारी दो प्रतिष्ठानों समेत आरामशीन पर पहुंचे
टिंबर व्यवसायी की फर्म में लाखों की कर चोरी की आशंकाजाला