फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   रामनगर में बाइक सवार युवक की मौत

रामनगर में बाइक सवार युवक की मौत

Tue, 13 Feb 2018 02:21 AM IST
Updated Tue, 13 Feb 2018 02:21 AM IST
विज्ञापन
रामनगर में बाइक सवार युवक की मौत
रामनगर (नैनीताल)। पत्नी से मिलने जा रहे बाइक सवार युवक की सड़क हादसे में मृत्यु हो गई। पीरूमदारा पुलिस चौकी प्रभारी कविंद्र शर्मा ने बताया कि जिला मुरादाबाद यूपी के कस्बा ठाकुरद्वारा निवासी राकेश कश्यप (40) पुत्र बाबू कश्यप ग्राम पीरूमदारा में हलवाई की दुकान पर कारीगर था। राकेश की पत्नी ठाकुरद्वारा चिकित्सालय में भर्ती है। इसका पता चलने पर सोमवार सुबह करीब पांच बजे राकेश पत्नी से मिलने बाइक से ठाकुरद्वारा के लिए रवाना हुआ लेकिन कुछ ही दूर जाने पर हल्दुआ के पास राकेश की बाइक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत निजी वाहन से संयुक्त चिकित्सालय लाया गया, जहां डॉक्टरों से राकेश को मृत घोषित कर दिया। पंचनामा, पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed