{"_id":"5a70d5194f1c1ba1268b7642","slug":"151734422918-ramnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन में एक करोड़ से अधिक का लगाया जुर्माना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध खनन में एक करोड़ से अधिक का लगाया जुर्माना
Updated Wed, 31 Jan 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खनन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (नैनीताल)। जिला प्रशासन के निर्देश पर प्रशासन की संयुक्त टीम ने चार अवैध उपखनिज भंडारण पर एक करोड़ का जुर्माना ठोका है। टीम ने अवैध खनन में लिप्त तीन वाहनों को जब्त करते हुए एक अवैध उपखनिज का स्टॉक भी सीज किया है। मंगलवार को एसडीएम परितोष वर्मा व खान विभाग के उपनिदेशक राजपाल लेघा के नेतृत्व में प्रशासन की टीम ने उदयपुरी बंदोबस्ती में उपखनिज के साथ चार स्टाकिस्टों पर छापा मारकर भारी मात्रा में अवैध उपखनिज पकड़ा। पहला छापा मनमोहन चौधरी के उपखनिज स्टाक पर मारा गया जहां पर टीम को वन भूमि पर अवैध रुप से 590 घनमीटर उपखनिज अवैध रुप से मिला। नापजोख के बाद टीम ने यहां पर सात लाख उनीस हजार का जुर्माना लगाया। दूसरी छापामारी गुरमेल चंद्र के स्टाक पर की गई, जहां पर टीम ने 5960 घनमीटर अवैध उपखनिज मिलने पर 54 लाख 44 हजार का जुर्माना लगाया। न्यू स्टोन क्रशर के उपखनिज स्टाक पर मिले 446 घनमीटर अवैध उपखनिज पर टीम ने 5 लाख 92 हजार का जुर्माना लगाया। सनी गर्ग के उपखनिज स्टाक पर टीम ने 4389 घनमीटर उपखनिज अवैध पाते हुए इस पर 40 लाख 60 हजार का जुर्माना लगाया और उपखनिज स्टाक पर ताला लगा दिया।
टीम ने कोसी नदी के खड़ंजा गेट से एक तथा कठियापुल गेट से दो वाहन भी सीज करने के निर्देश दिये। वहीं एसडीएम परितोष वर्मा ने दो वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं होने पर उन्हें सीज करने के साथ ही ओवरलोड में कठियापुल गेट पर मिले 10 वाहनों को गेट पर डिबार करने के निर्देश प्रभारी खनन अधिकारी अनीस अहमद को दिए।
विज्ञापन
टीम ने कोसी नदी के खड़ंजा गेट से एक तथा कठियापुल गेट से दो वाहन भी सीज करने के निर्देश दिये। वहीं एसडीएम परितोष वर्मा ने दो वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं होने पर उन्हें सीज करने के साथ ही ओवरलोड में कठियापुल गेट पर मिले 10 वाहनों को गेट पर डिबार करने के निर्देश प्रभारी खनन अधिकारी अनीस अहमद को दिए।
विज्ञापन