{"_id":"5a68df044f1c1bcb268b63fd","slug":"151682247320-khatima-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक व्यक्ति ने छह वर्षीय पुत्री सहित इच्छामृत्यु की मांगी अनुमति","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक व्यक्ति ने छह वर्षीय पुत्री सहित इच्छामृत्यु की मांगी अनुमति
Updated Thu, 25 Jan 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खटीमा में एक व्यक्ति ने एसडीएम विजयनाथ शुक्ल को प्रार्थनापत्र देकर अपनी छह वर्षीय पुत्री के साथ इच्छा मृत्यु की अनुमति देने की मांग की है। पीड़ित का आरोप है कि उसकी पत्नी लापता है। पुलिस उसकी पत्नी को खोजकर नहीं दे रही है और वह बीमार रहता है और उसके बाद उसकी पुत्री की देखभाल करने वाला कोई नहीं है। एसडीएम ने पुलिस को पीड़ित की पत्नी की तलाश करने के निर्देश दिए हैं।
छिनकी फार्म निवासी हरीश मेहरा हाल निवासी नानकमत्ता ने एसडीएम को सौंपे प्रार्थनापत्र में कहा कि उसकी पत्नी कहीं चली गई है जिसकी शिकायत पुलिस से की थी। पुलिस ने उसकी पत्नी की गुमशुदगी तो दर्ज कर ली है लेकिन वह उसका पता नहीं लगा रही है। यह भी कहा कि वह अस्वस्थ रहता है। उसके साथ छह वर्षीय पुत्री भी है। पीड़ित ने कहा है कि उसके बाद परिवार में कोई भी उसकी पुत्री की देखभाल और भरण पोषण करने वाला नहीं है। उसने अपनी पुत्री के साथ इच्छा मृत्यु की अनुमति मांगी है। एसडीएम ने पीड़ित को उचित समाधान का आश्वासन दिया है और पुलिस को निर्देशित किया है कि वह पीड़ित की पत्नी की तलाश करे।