फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   कॉल डिटेल से खुलेगा सद्दाम का नैनीताल कनेक्शन

कॉल डिटेल से खुलेगा सद्दाम का नैनीताल कनेक्शन

Tue, 23 Jan 2018 02:16 AM IST
Updated Tue, 23 Jan 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
कॉल डिटेल से खुलेगा सद्दाम का नैनीताल कनेक्शन
नैनीताल। दिल्ली के मंडोली गांव निवासी नवविवाहिता तमन्ना की मौत को परिजनों ने साजिश बताते हुए सद्दाम का पहले से नैनीताल कनेक्शन होने की बात कही है। परिजनों को आशंका है कि कुछ स्थानीय लोग भी सद्दाम के साथ इस साजिश में शामिल हो सकते हैं। सद्दाम का नैनीताल कनेक्शन कॉल डिटेल से सामने आ सकता है। विवेचक सीओ सिटी विजय थापा ने समय आने पर कॉल डिटेल निकलवाने की बात कही है।
विज्ञापन

15 जनवरी को भूमियाधार के पास हुई तमन्ना की मौत को भाई आसिफ खान हादसा मानने को तैयार नहीं है। आसिफ का कहना है कि यह एक सोची समझी साजिश हो सकती है। सद्दाम का दूर का रिश्तेदार सरोवर नगरी में रहता है। ऐसे में आशंका है कि सद्दाम ने सोच-समझ कर यह साजिश की हो। बिना किसी स्थानीय व्यक्ति की मदद से इतनी बड़ी साजिश को अंजाम नहीं दिया जा सकता। ऐसे में पहले उसका नैनीताल कनेक्शन तलाशा जाना चाहिए। ऐसे में अगर सद्दाम की कॉल लोकेशन 15 जनवरी से पहले या बाद में भूमियाधार के पास पाई जाती है तो इससे तमन्ना के परिजनों के हत्या के आरोपों को बल मिलेगा। सद्दाम ने यहां आने से पहले किसी से फोन पर बात की होगी तो भी कॉल डिटेल से खुलासा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed